फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Sanctions Six Entities Across India, China, Russia and Iran Over Alleged IRGC Links

US: अमेरिका ने भारत समेत चार देशों पर कसा शिकंजा? ईरान की IRGC से जुड़े छह व्यक्ति और संस्थाएं प्रतिबंधित

Fri, 31 Jul 2026 01:21 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 31 Jul 2026 01:21 AM IST
सार

US Sanctions on IRGC-linked Entities: अमेरिका ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की मदद करने के आरोप में भारत, चीन, रूस और ईरान से जुड़े छह व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
US Sanctions Six Entities Across India, China, Russia and Iran Over Alleged IRGC Links
भारत समेत चार देशों की 6 संस्थाओं और व्यक्तियों पर लगा प्रतिबंध - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की मदद करने के आरोप में भारत, चीन, रूस और ईरान से जुड़े छह व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

विज्ञापन

किन संस्थाओं को निशाना बनाया गया?

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, प्रतिबंधित संस्थाओं में वे इकाइयां शामिल हैं जो महान एअर का समर्थन करती हैं। अमेरिका का आरोप है कि यह एयरलाइन आईआरजीसी द्वारा हथियार, सैन्य कर्मियों और सैन्य उपकरणों के परिवहन के लिए इस्तेमाल की जाती है।

विज्ञापन

डाडेनेगर स्टार्टअप स्टूडियो पर क्या आरोप हैं?

कार्रवाई के तहत डाडेनेगर स्टार्टअप स्टूडियो को भी निशाना बनाया गया है। अमेरिका का आरोप है कि यह आईआरजीसी से जुड़ी एक फ्रंट कंपनी है, जो मध्य पूर्व में अमेरिकी और इजरायली सैन्य उपकरणों की लोकेशन जुटाकर ईरानी सैन्य गतिविधियों में मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से क्या अपील की?

अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से महान एयर या किसी अन्य प्रतिबंधित ईरानी एयरलाइन के साथ कारोबार करने वाली कंपनियों और व्यक्तियों से अपील की है कि वे ऐसे संबंधों से जुड़े गंभीर जोखिमों को समझें। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वह उन संस्थाओं और व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा, जो आईआरजीसी को ऐसे संसाधन, उपकरण या सूचनाएं उपलब्ध कराते हैं जिनका इस्तेमाल अमेरिकी कर्मियों, उसके सहयोगियों और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा पैदा करने में किया जाता है।

यह कार्रवाई किस आधार पर की गई?

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) ने यह कार्रवाई संशोधित कार्यकारी आदेश 13224 के तहत की है, जो आतंकवादी संगठनों, उनके समर्थकों और आतंकवादी गतिविधियों में सहायता करने वालों को निशाना बनाता है।



अमेरिका ने बताया कि महान एयर को वर्ष 2011 में भी आईआरजीसी-कुद्स फोर्स को वित्तीय, तकनीकी और अन्य सहायता देने के आरोप में प्रतिबंधित किया गया था। वहीं, आईआरजीसी को वर्ष 2007 और 2017 में भी विभिन्न अमेरिकी कार्यकारी आदेशों के तहत प्रतिबंधित संगठन घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed