फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US sanctions China for aiding Russia in war against Ukraine news in hindi

US: अमेरिका ने रूस-चीन के 400 से अधिक संस्थानों और व्यक्तियों पर कसा शिकंजा; इन देशों पर भी लगाया प्रतिबंध

Sat, 24 Aug 2024 12:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 24 Aug 2024 12:48 PM IST
सार

अमेरिका का कहना है कि रूस ने अपनी अर्थव्यवस्था को क्रेमलिन के सैन्य औद्योगिक परिसर के लिए एक उपकरण में बदल दिया है। दुनिया भर की कंपनियों, सरकारों और संस्थानों को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि वे रूस के सैन्य औद्योगिक परिसर का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
US sanctions China for aiding Russia in war against Ukraine news in hindi
जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन की सरकार ने यूक्रेन में मॉस्को के हमलों का समर्थन करने वाले रूस और चीन के 400 से अधिक व्यक्तियों और संस्थानों पर प्रतिबंध लगा दिया। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने 23 अगस्त को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उन्होंने उन लोगों और संस्थानों को निशाना बनाया जो रूस को अपने सैन्य प्रयासों को बनाए रखने और प्रतिबंधों से बचने में सक्षम बनाती है। इस प्रतिबंध सूची में रूस के रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव के बेटे पावेल बेलौसोव समेत अन्य 34 रूसी व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। रूस और चीन के अलावा बेलारूस, इटली, तुर्किये, ऑस्ट्रिया, लीक्टेनश्टाइन और स्विट्जरलैंड के नागरिकों पर भी अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन


अमेरिका के प्रतिबंध सूची में इन देशों के संस्थाओं का भी नाम शामिल
अमेरिकी वाणिज्य विभाग का उद्योग और सुरक्षा ब्यूरो (बीआईएस) ने इकाई सूची में 131 प्रविष्टियों के तहत 123 संस्थाओं को जोड़ा है। इसमें रूस या यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र में 63 संस्थाएं, हांगकांग सहित चीन में 42 संस्थाएं और तुर्किये, ईरान और साइप्रस में 14 संस्थाएं शामिल हैं। उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका यूक्रेन पर क्रेमलिन के अवैध युद्ध को देखते हुए रूस और बेलारूस को अमेरिकी मूल और अमेरिकी ब्रांडेड वस्तुओं की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेगा, क्योंकि वह अपनी स्वतंत्रता की रक्षा कर रहा है। प्रतिबंध सूची में दो प्रमुख चीनी मशीन टूल आपूर्तिकर्ता और छह चीनी इलेक्ट्रॉनिक घटक आपूर्तिकर्ता भी शामिल हैं। इसके अलावा कई चीनी और हांगकंग की कंपनियों को भी रूस का समर्थन करने पर प्रतिबंध सूची में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अमेरिका का आभार व्यक्त किया
अमेरिका का कहना है कि रूस ने अपनी अर्थव्यवस्था को क्रेमलिन के सैन्य औद्योगिक परिसर के लिए एक उपकरण में बदल दिया है। दुनिया भर की कंपनियों, सरकारों और संस्थानों को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि वे रूस के सैन्य औद्योगिक परिसर का समर्थन नहीं कर रहे हैं। मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वे उन लोगों और संस्थानों को निशाना बना रहे हैं जो रूस की ऊर्जा, खनन उत्पादन और निर्यात, सैन्य औद्योगिक में शामिल  हैं।


अमेरिका के अगस्त 23 प्रतिबंध पैकेज में रूसी नागरिक मैक्सिम मार्चेंको के हांगकांग, तुर्की और रूसी व्यापार सहयोगी, जिन्हें अमेरिका से माइक्रोइलेक्टऑनिक की तस्करी करने के आरोप में पिछले साल सितंबर में एफबीआई ने गिरफ्तार किया था, का नाम भी शामिल हैं। अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने बताया कि वे रूस के वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों को भी निशाना बना रहे हैं। अमेरिका के इस फैसले पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने अमेरिका का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस बार रूस के ऊर्जा और ईंधन क्षेत्रों को लक्षित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed