{"_id":"6015ace49e5ae57ed20e2b1d","slug":"us-reprimanded-china-for-military-activities-in-disputed-south-china-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने चीन को लगाई फटकार, कहा- दक्षिण सागर में डराने के लिए करता है सेना का इस्तेमाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने चीन को लगाई फटकार, कहा- दक्षिण सागर में डराने के लिए करता है सेना का इस्तेमाल
Sun, 31 Jan 2021 12:30 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
यूएस और चीन का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
विवादित दक्षिण चीन सागर में सैन्य गतिविधियों के लिए अमेरिका ने चीन को फटकार लगाई और कहा है कि उसका यह कदम क्षेत्र को अस्थिर करने वाला है। उसने कहा है कि चीन की कार्रवाइयां दर्शाती हैं कि वह सेना का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय जल और वायु क्षेत्र में काम करने वालों को डराने या धमकाने के लिए करता है।
विज्ञापन
अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमांड (इंडोपाकॉम) ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में पिछले एक सप्ताह में चीनी सैन्य उड़ानें क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के विमान वाहक स्ट्राइक समूह के लिए किसी भी तरह का खतरा पैदा करती रही हैं। इंडोपाकॉम के प्रवक्ता अमेरिकी नौसेना के कप्तान माइक काफ्का ने बताया कि थियोडोर रूजवेल्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) और वायुसेना (पीएलएएएफ) गतिविधियों की बारीकी से निगरानी की।
विज्ञापन
उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती चीनी गतिविधियों को आक्रामक और अस्थिर करने की कार्रवाई का नवीनतम उदाहरण बताया। बता दें कि चीन दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। इसने कृत्रिम द्वीपों पर सैन्य चौकियां स्थापित की हैं। जबकि ब्रुनेई, मलयेशिया, फिलीपींस, ताइवान और वियतनाम ने भी इसके कुछ हिस्सों पर दावा किया है।
विज्ञापन
अमेरिकी ऑपरेशन जारी रहेगा
अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमांड के प्रवक्ता माइक काफ्का ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका ऐसे किसी भी क्षेत्र में अपना ऑपरेशन जारी रखेगा जहां इसके लिए अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत उसे अनुमति है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सैन्य मौजूदगी है और सैकड़ों वर्षों से वह दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर के आसपास के जल और वायु क्षेत्र का नियमित रूप से इस्तेमाल कर रहा है।
मित्र देशों की रक्षा करेंगे
दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी और चीनी नौसेना के युद्धवाहक जहाज पिछले छह माह में दूसरी बार आमने-सामने हैं। चीन की इस कार्रवाई पर अमेरिका सतर्क है। उसने कहा है कि इस इलाके में मौजूद मित्र देशों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। उसने कहा, ताइवान के साथ चीन जो कुछ भी कर रहा है, उस पर हमारी पैनी नजर है और हम उसकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।