{"_id":"6722138ce20aa9981e0750d2","slug":"us-presidential-elections-indian-americans-throwing-weight-behind-kamala-harris-news-in-hindi-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: कमला हैरिस के समर्थन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय, सर्वेक्षण में ट्रंप से आगे चल रहीं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: कमला हैरिस के समर्थन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय, सर्वेक्षण में ट्रंप से आगे चल रहीं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार
Wed, 30 Oct 2024 04:38 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 30 Oct 2024 04:38 PM IST
सार
अमेरिका में रहने वाले भारतीय अमेरिकियों की संख्या लगभग 5.2 मिलियन है। उनमें से लगभग 2.3 मिलियन वोट देने के पात्र हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनाव से हटने से पहले एएपीआई के सर्वेक्षण के अनुसार, 55 प्रतिशत भारतीय अमेरिकी मतदाताओं की पहचान डेमोक्रेट के रूप में हुई।
विज्ञापन
अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। इस चुनाव को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर है। राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले कमला हैरिस अधिकांश राज्यों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के समर्थन की उम्मीद कर रही हैं। सर्वेक्षण में हैरिस रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से आगे चल रही हैं। कमला हैरिस के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। अगर कमला हैरिस राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती हैं तो वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।
फेडरेशन ऑफ इंडियन-अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ जॉर्जिया के महासचिव डॉ. वासुदेव पटेल ने कहा, "यह गर्व का पल है कि भारतीय समुदाय से कोई यहां राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहा है।" जॉर्जिया सात प्रमुख चुनाव क्षेत्रों में से एक है। उन्होंने आगे कहा, "भारतीय-अमेरिकी समुदाय चुनाव को हैरिस के पक्ष में करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।" मैरीलैंड में मोंटगोमरी काउंटी के निवासी सौरभ गुप्ता ने कहा, "मैंने पिछली बार ट्रंप को वोट दिया था, लेकिन इस बार मैं कमला हैरिस का समर्थन करूंगा।"
सर्वेक्षण में कमला हैरिस आगे
अगस्त में कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से नामांकन मिलने के बाद से ही विभिन्न भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई अमेरिकी समुदाय के लोग उनके लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। बता दें कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय अमेरिकियों की संख्या लगभग 5.2 मिलियन है। उनमें से लगभग 2.3 मिलियन वोट देने के पात्र हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनाव से हटने से पहले एएपीआई के सर्वेक्षण के अनुसार, 55 प्रतिशत भारतीय अमेरिकी मतदाताओं की पहचान डेमोक्रेट के रूप में हुई, जबकि 26 प्रतिशत की रिपब्लिकन के रूप में पहचान की गई।
विज्ञापन
इस महीने कार्नेगी एंडोमेंट के एक सर्वेक्षण में बताया गया कि 61 प्रतिशत पंजीकृत भारतीय अमेरिकी मतदाताओं ने कमला हैरिस का समर्थन किया, जबकि 32 प्रतिशत डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में हैं। इसमें बताया गया कि 67 प्रतिशत भारतीय अमेरिकी महिलाएं और 53 फीसदी पुरुष हैरिस का समर्थन कर रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव को अब केवल सात दिन बचे हैं। ट्रंप और हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला है, दोनों ही उम्मीदवार मुख्य राज्यों में मतदाताओं का समर्थन जुटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।