{"_id":"65f10ea56ea83965780c1eca","slug":"us-presidential-elections-2024-joe-biden-democrat-candidate-donald-trump-republican-contest-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 70 साल बाद फिर मुकाबला? राष्ट्रपति पद के दावेदार बाइडन को डेमोक्रेट्स से पर्याप्त समर्थन, ट्रंप से टक्कर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 70 साल बाद फिर मुकाबला? राष्ट्रपति पद के दावेदार बाइडन को डेमोक्रेट्स से पर्याप्त समर्थन, ट्रंप से टक्कर
Wed, 13 Mar 2024 07:55 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 13 Mar 2024 07:55 AM IST
सार
अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे। रिपब्लिकन पार्टी के दावेदार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बाइडन का सीधा मुकाबला होगा। बाइडन को डेमोक्रेट प्रत्याशी बनने के लिए जरूरी डेलिगेट्स के वोट से भी अधिक मत हासिल हो चुके हैं। इसका मतलब चुनावी प्रक्रिया के इस पड़ाव पर कोई और डेमोक्रेट उम्मीदवार बाइडन को व्हाइट हाउस की रेस से बाहर नहीं कर सकता।
विज्ञापन
जो बाइडन, डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की रेस में यूं तो कई दावेदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन 2024 के चुनाव में डेमोक्रेट खेमे से वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ही प्रत्याशी बनेंगे। बाइ़डन को रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कड़ी चुनौती मिल रही है। अमेरिका के लगभग 70 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब लगातार दो चुनाव में उन्हीं उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। पिछली बार राष्ट्रपति चुनाव 2020 में भी डोनाल्ड ट्रंप और बाइडन के बीच सीधा मुकाबला हुआ था। गौरतलब है कि डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टी इन प्राइमरी चुनावों में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी को ही राष्ट्रपति पद के लिए दावेदार के तौर पर उतारती हैं।
इन राज्यों में बाइडन का जनाधार मजबूत, ट्रंप की दावेदारी भी लगभग तय
दरअसल, मंगलवार को बाइडन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से नामांकन पर मुहर लगने के लिए जरूरी संख्याबल हासिल कर लिया। चुनाव के इस स्तर पर उनके समर्थन में पर्याप्त प्रतिनिधि मतदान कर चुके हैं। डेमोक्रेट खेमे की तरफ से नामांकन की रेस जीतने के लिए बाइडन को 1968 प्रतिनिधियों की जरूरत थी। जॉर्जिया के अलावा मिसिसिपी, वाशिंगटन राज्य, उत्तरी मारियाना द्वीप में भी बाइडन को अच्छा समर्थन हासिल है। अमेरिका में चुनाव पर समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को ट्रंप की दावेदारी पर भी अंतिम मुहर लग जाएगी।
ट्रंप का कैंपेन 'नाराजगी और प्रतिशोध का अभियान
खबरों के मुताबिक कई प्रमुख राज्यों में ट्रंप को अच्छा समर्थन मिल रहा है। भारतवंशी निक्की हेली रेस से बाहर हो चुकी हैं। एक अन्य भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने ट्रंप का समर्थन करने का एलान किया है। दावेदारी पर मुहर लगने के बाद होने के बाइडन ने कहा, ट्रंप का कैंपेन 'नाराजगी और प्रतिशोध का अभियान है। इससे अमेरिका का विचार खतरे में पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
चार साल पहले हुए चुनाव में भी बाइडन ट्रंप का सीधा मुकाबला
गौरतलब है कि चार साल पहले साल 2020 में कराए गए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को मात मिली और इसके बाद देश के इतिहास में संभवत: पहली बार कैपिटल हिल पर जमकर उपद्रव हुआ। चुनावी हार से बौखलाए ट्रंप के समर्थकों ने छह जनवरी 2021 के दिन चुनाव परिणाम स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और हिंसा के कारण यह अमेरिकी लोकतंत्र का काला अध्याय बन गया।
जो बाइडन किन राज्यों में विजेता बनकर उभरे?
वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन दूसरे कार्यकाल के लिए व्हाइट हाउस की रेस में हैं। आंतरिक चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी बाइडन अब तक चार राज्यों में जीत हासिल कर चुके हैं। न्यू हैंपशर, दक्षिणी कैरोलाइना, नेवाडा के साथ मिशिगन में भी बाइडन ने जीत दर्ज की है। बुधवार को जॉर्जिया और वॉशिंगटन में भी बाइडन ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में 2020 की तर्ज पर एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप बनाम जो बाइडन के बीच मुकाबला होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।
अब तक ट्रंप ने कहां-कहां जीत दर्ज की?
रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद के सबसे मजबूत दावेदार डोनाल्ड ट्रंप, 12 मार्च तक पांच राज्यों में जीत दर्ज कर चुके हैं। सबसे पहले आईओवा में जीत के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद नेवाडा, वर्जिन आईलैंड और दक्षिणी कैरोलाइना में भी ट्रंप को जीत मिली। भारतवंशी निक्की हेली को हराकर उन्होंने राष्ट्रपति पद पर अपनी दावेदारी और मजबूत की। मिशिगन में मिली जीत के बाद ट्रंप कुल पांच राज्यों के डेलिगेट्स का समर्थन हासिल कर चुके हैं।