फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Election Results 2024 Donald Trump Pennsylivania Kamala Harris Fraud Claims news and updates

US Election Results 2024: इस राज्य में पिछड़ते ही बिफरे ट्रंप, 2020 की तरह लगाए धोखाधड़ी के आरोप, धमकी भी दी

Wed, 06 Nov 2024 08:15 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 06 Nov 2024 08:15 AM IST
विज्ञापन
US Presidential Election Results 2024 Donald Trump Pennsylivania Kamala Harris Fraud Claims news and updates
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव दिलचस्प मोड़ पर हैं। जहां रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस कई राज्यों में करीबी मुकाबले में उलझे हैं, वहीं स्विंग स्टेट के तौर पर पहचाने जाने वाले पेंसिलवेनिया में डोनाल्ड ट्रंप पिछड़ते दिख रहे हैं। फिलहाल यहा वोटों की गिनती जारी है, लेकिन दोनो नेताओ के बीच वोटों का अंतर काफी ज्यादा है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 की तरह ही इस बार भी पेंसिलवेनिया में पिछड़ने के बाद राज्य में धोखाधड़ी से जुड़े दावे कर दिए। उन्होंने इससे जुड़ा कोई सबूत नहीं दिया, हालांकि उन्होंने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी।
विज्ञापन


इससे पहले पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में जबरदस्त वोटिंग के दौरान ट्रंप ने कहा था कि शहर में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी से जुड़ी बातें हो रही हैं। हालांकि, फिलाडेल्फिया के एक अधिकारी ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर धमकाने के अंदाज में लिखा, "कानूनी एजेसी आ रही हैं!!" 
विज्ञापन


रिपब्लिकन उम्मीदवार ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। हालांकि, वे 2020 में भी कुछ इसी तरह वोटर फ्रॉड का मुद्दा उठा चुके हैं। उनके इन आरोपों पर फिलाडेल्फिया के आयुक्त और रिपब्लिकन सेथ ब्लूस्टीन ने कहा कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। शहर में वोटिंग बिल्कुल सुरक्षित है। फिलाडेल्फिया पुलिस ने भी ट्रंप के आरोपों का कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी ने पेंसिलवेनिया में उठाए वोटिंग पर सवाल
डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ उनकी पार्टी भी पेंसिलवेनिया में वोटिंग को लेकर सवाल उठा चुकी है। हालांकि, राज्य के गवर्नर जॉश शपीरो ने पिछले हफ्ते ही ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के आरोपों को नकार दिया था। 2020 में भी शपीरो ने वोटिंग में धोखाधड़ी से जुड़ी 43 चुनौतियों को गलत साबित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed