फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Election Republican Donald Trump interview Elon Musk X from Biden Harris to Putin-Kim talks

US: अपने ऊपर हुए हमले से लेकर पुतिन-किम से रिश्ते तक, जानें मस्क के साथ इंटरव्यू में क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

Tue, 13 Aug 2024 08:55 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 13 Aug 2024 08:55 AM IST
सार

एलन मस्क ने जब राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार से पेंसिलवेनिया में उन पर 13 जुलाई को हुए जानलेवा हमले को लेकर सवाल पूछा। इस पर ट्रंप ने उस समय को याद किया जब हमलावर ने उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की और सीक्रेट सर्विस ने उसे मार गिराया। ट्रंप ने कहा कि इस घटना ने ईश्वर पर उनका विश्वास और ज्यादा बढ़ा दिया।

विज्ञापन
US Presidential Election Republican Donald Trump interview Elon Musk X from Biden Harris to Putin-Kim talks
डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार देर रात एक्स के मालिक एलन मस्क के साथ लाइव इंटरव्यू में बैठे। एक्स पर साइबर हमलों के बीच इस लाइव इंटरव्यू को देखने वाले यूजर्स की क्षमता घटा दी गई। हालांकि, इससे ट्रंप-मस्क के इस इंटरव्यू में हुई बातों को जानने वालों की संख्या में कमी नहीं आई। इस इंटरव्यू को लेकर लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा बनी रही। मस्क से बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप से कई सवाल पूछे। इनमें ट्रंप की हत्या के प्रयास से लेकर राष्ट्रपति पद की जंग में कमला हैरिस से टक्कर तक पर सवाल शामिल रहे। ट्रंप ने भी मस्क के हर सवाल का कभी सीधा तो कभी घुमावदार जवाब दिया। 
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच किन मुद्दों पर बात हुई? 

1. हत्या के प्रयासों पर हुआ सवाल
एलन मस्क ने जब राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार से पेंसिलवेनिया में उन पर 13 जुलाई को हुए जानलेवा हमले को लेकर सवाल पूछा। इस पर ट्रंप ने उस समय को याद किया जब हमलावर ने उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की और सीक्रेट सर्विस ने उसे मार गिराया। ट्रंप ने कहा कि इस घटना ने ईश्वर पर उनका विश्वास और ज्यादा बढ़ा दिया। उन्होंने आगे कहा कि यह जबरदस्त बात थी कि गोलीबारी के दौरान मैं बिल्कुल सही एंगल पर था। बता दें कि ट्रंप पर हुए इस हमले में गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई थी। विशेषज्ञों ने तब बताया था कि अगर ट्रंप ने सही समय पर अपने सिर को थोड़ा मोड़ा न होता तो यह गोली उनके सिर पर लगती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2. बाइडन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने को बताया तख्तापलट
मस्क के राष्ट्रपति चुनाव पर सवाल किए जाने के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि जो बाइडन को तख्तापलट के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, 'मैंने बहस में बाइडन को इतनी बुरी तरह से हराया कि उन्हें दौड़ से बाहर कर दिया गया। यह अब तक की सबसे शानदार बहस थी। बाइडन का बाहर होना, यह एक तख्तापलट था।' पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3. ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन का उड़ाया मजाक
डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू में जलवायु परिवर्तन का जमकर मजाक उड़ाया। रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार ने इसे नकारते हुए कहा, "ग्लोबल वॉर्मिंग (वैश्विक तापमान में वृद्धि) सबसे बड़ा खतरा नहीं है, क्योंकि अगले 400 वर्षों में इसके असर वाली जगहों में सिर्फ एक इंच का आठवां हिस्सा ही जलस्तर बढ़ेगा।" उन्होंने कहा कि इससे सिर्फ महासागर के सामने स्थित संपत्तियां बढ़ेंगी। 

ट्रंप ने कहा कि इस वक्त मानवजाति के लिए सबसे बड़ा संकट न्यूक्लियर वॉर्मिंग (परमाणु संकट) है। उन्होंने कहा कि पांच देशों के पास अब काफी ज्यादा परमाणु शक्ति है और हमें यह सुनिश्चित करना है कि बाइडन जैसे बेवकूफ लोगों के साथ कुछ न हो।

4. पुतिन-किम जोंग पर भी बोले ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान रूस, चीन और उत्तर कोरिया की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन तीनों देशों ने अपने काम को बखूबी कर रहे हैं और अमेरिका को इनका सामना करने के लिए एक मजबूत राष्ट्रपति की जरूरत है। उन्होंने कहा, "व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग और किम जोंग-उन, जिन्हें कई बार तानाशाह कहा जाता है, अपने देश से प्यार करते हैं, लेकिन यह दूसरी तरह का प्यार है। 

इसी मुद्दे पर बातचीत के दौरान ट्रंप ने बाइडन को स्लीपी जो (सोता हुआ जो) बुलाया और कहा कि उनकी वजह से ही रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "मेरी पुतिन से अच्छी बनती थी और वह मेरा सम्मान करते थे। हम यूक्रेन की बात करते थे। यूक्रेन उनकी आंखों का तारा था। लेकिन मैंने उनसे कहा था कि उसके बारे में सोचना भी नहीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed