फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Election Joe Biden vs Donald Trump debate show news in hindi

US: जून-सितंबर में एक मंच पर होंगे वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपति, बाइडन की बहस की चुनौती ट्रंप ने की स्वीकार

Thu, 16 May 2024 08:31 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 16 May 2024 08:31 AM IST
सार

Biden vs Trump: बाइडन के तंज पर ट्रंप ने भी पलटवार करते हुए उन्हें सबसे खराब बहस करने वाला बताया। ट्रंप ने कहा कि बाइडन दो वाक्य भी एक साथ नहीं बोल पाते हैं। 

विज्ञापन
US Presidential Election Joe Biden vs Donald Trump debate show news in hindi
बाइडन बनाम ट्रंप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के बीच जून और सितंबर में बहस के लिए आमने-सामने होने वाले हैं। दरअसल, दोनों ही नेता व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हैं। राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप और बाइडन दोनों ने बहस का निमंत्रण स्वीकार किया। पहली बहस 27 जून को सीएनएन और दूसरी बहस 10 सितंबर को एबीसी न्यूज की तरफ से आयोजित की गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन ने स्वीकार किया बहस का निमंत्रण
राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुष्टि की कि उन्होंने बहस के लिए सीएनएन के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे 27 जून को बहस के लिए सीएनएन की तरफ से निमंत्रण मिला। मैंने इसे स्वीकार कर लिया। अब ये आपके ऊपर है डोनाल्ड ट्रंप। जैसा कि आपने कहा, कभी भी, कहीं भी।"
विज्ञापन


एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, "मैंने एबीसी न्यूज के निमंत्रण को भी स्वीकार कर लिया है। बहस 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी। ट्रंप का कहना है कि वह अपने परिवहन की व्यवस्था खुद करेंगे। मैं भी अपना विमान लाऊंगा। मैं इसे अगले चार वर्षों तक रखने की योजना बना रहा हूं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहस के लिए तैयार होकर ट्रंप ने किया बाइडन पर पलटवार
2020 में राष्ट्रपति के पद से हटने के बाद एक बार फिर व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने भी निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इस बात की घोषणा करते हुए उन्होंने बाइडन की आलोचना की और उन्हें अमेरिका के इतिहास का सबसे खराब राष्ट्रपति बताया। एक्स पर पोस्ट करते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "बाइडन के खिलाफ 27 जून को सीएनएन की बहस में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात। वह अमेरिका के इतिहास का सबसे खराब राष्ट्रपति है। लोकतंत्र के लिए खतरा। मैंने 10 सितंबर को एबीसी के बहस का निमंत्रण भी स्वीकार कर लिया। डीजेटी आपका धन्यवाद।"

इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक वीडियो में अपने प्रतिद्वंद्वी को बहस के लिए चुनौती देते हुए दिखे। उन्होंने कहा, "2020 में डोनाल्ड ट्रंप मुझ से दो बहस हार गए थे। इसके बाद से उन्होंने बहस नहीं की। अब वह ऐसा दिखा रहे हैं, जैसे वह फिर से बहस करना चाहते हैं।" बाइडन ने आगे कहा, "खैर, मेरा दिन बनाओ दोस्त। मैं इसे दो बार भी करूंगा। इसलिए दिन चुने डोनाल्ड। मैंने सुना कि आप बुधवार को खाली हैं।"


बाइडन के तंज पर ट्रंप ने भी पलटवार करते हुए उन्हें सबसे खराब बहस करने वाला बताया। ट्रंप ने आगे कहा, "वे (बाइडन) दो वाक्यों को एक साथ नहीं बोल सकते। वह अमेरिका के इतिहास का सबसे खटिया राष्ट्रपति है।" इसी के साथ उन्होंने बाइडन पर विनाशकारी खुली सीमा नीति, उच्च कर, कमजोर विदेश नीति समेत कई अन्य मुद्दों पर घेरा। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह दो से ज्यादा बहस के लिए तैयार हैं। बता दें कि नवंबर में बाइडन और ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक दूसरे के आमने-सामने हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed