{"_id":"5f39ac504dee344a2c287af8","slug":"us-presidential-election-indian-americans-are-not-happy-with-kamala-harris-as-democrats-vice-president-pick","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला हैरिस से खुश नहीं भारतीय-अमेरिकी, भारत से जुड़े मुद्दों को प्रवासियों ने बताया वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कमला हैरिस से खुश नहीं भारतीय-अमेरिकी, भारत से जुड़े मुद्दों को प्रवासियों ने बताया वजह
Mon, 17 Aug 2020 05:08 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 Aug 2020 05:08 AM IST
विज्ञापन
कमला हैरिस
- फोटो : एएनआई
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस की उम्मीदवारी को लेकर प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
ज्यादातर मतदाताओं का मानना हैं कि उनके पास इस बात की समझ ही नहीं है कि वह किस मुद्दे के लिए खड़ी हैं और वह ना ही खुद को भारतीय मूल की महिला मानती हैं। हालांकि विभिन्न भारतीय-अमेरिकी समूहों को उनपर गर्व भी है, लेकिन लोगों को संदेह है कि हैरिस भारत से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने में सक्षम होंगी। हैरिस के चयन के बाद 39 लाख भारतीय-अमेरिकियों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
प्रतिष्ठित ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पद्म श्री पुरस्कार विजेता सुभाष काक हैरिस के चयन से प्रसन्न हैं, लेकिन उनके राजनीतिक जुड़ाव से वह खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनके राजनीतिक स्थिति से निराश हूं जो भारत के अनुकूल नहीं हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में हिंदुओं के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाली अमेरिकन फॉर हिन्दू के संस्थापक आदित्य सत्संगी मानते हैं कि हैरिस को भारतीय-अमेरिकी वोटों को विभाजित करने के लिए डेमोक्रेट द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लाया गया है।
उन्होंने कहा कि हैरिस ने हमेशा भारतीय के बजाय अफ्रीकी मूल के होने का दावा किया है और कैलिफोर्निया में एक वकील के रूप में उनका रिकॉर्ड बेहद संदिग्ध है।