भारतीय-अमेरिकी मुझे देंगे वोट, पीएम मोदी एक शानदार नेताः डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय वोटरों को अपनी तरफ लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने एक चुनावी सम्बोधन के दौरान भारत के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोग महान हैं और उन्होंने एक शानदार नेता को चुना है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय लोगों एवं पीएम मोदी का समर्थन प्राप्त है।
We've great support from India & PM Modi. I think Indian people would be voting for Trump. I also went to India just prior to pandemic...People are so incredible...you got a great leader & he's a great person: US President Trump on if he thinks Indian-Americans will vote for him pic.twitter.com/RwSFCteaAl
— ANI (@ANI) September 4, 2020विज्ञापन
उन्होंने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी हमारे सबसे अच्छे मित्रों में से एक हैं और वे बेहद ही शानदार काम कर रहे हैं। ट्रप ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि अधिकांश भारतीय- अमेरिकी उन्हें ही वोट करेंगे।
उन्होंने इस दौरान चीन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस समय रूस से भी अधिक चीन की चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि वह जो काम कर रहा है वह कहीं ज्यादा खराब है। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा उत्पन्न एक वायरस ने दुनिया भर के 188 देशों में तबाही मचा रखी है।
उन्होंने आगे कहा कि अभी बहुत ही खराब स्थिति है और हम इसके लिए चीन और भारत की मदद के लिए हमेशा ही तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम इन मसलों पर दोनों देशों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि चीन के चालाकी को पूरी दुनिया समझ रही है।