फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Trump's company sued Capital One, 300 accounts were closed without reason in 2021

US: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कंपनी ने कैपिटल वन पर किया मुकदमा, 2021 में बिना कारण बंद कर दिए थे 300 खाते

Sat, 08 Mar 2025 04:53 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: बशु जैन Updated Sat, 08 Mar 2025 04:53 PM IST
सार

कंपनी ने दावा किया है कि बैंक ने छह जनवरी को यूएस कैपिटल पर हुए हमले के तुरंत बाद 2021 में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के 300 से ज्यादा खातों को बिना किसी कारण के अनुचित तरीके से बंद कर दिया था। मुकदमा डोनाल्ड जे ट्रंप रिवोकेबल ट्रस्ट और एरिक ट्रंप की ओर से मियामी-डेड सर्किट कोर्ट में दायर किया गया है। 

विज्ञापन
US President Trump's company sued Capital One, 300 accounts were closed without reason in 2021
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वामित्व वाली एक कंपनी ने शुक्रवार को कैपिटल वन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इसमें दावा किया गया है कि बैंक ने छह जनवरी को यूएस कैपिटल पर हुए हमले के तुरंत बाद 2021 में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के 300 से ज्यादा खातों को बिना किसी कारण के अनुचित तरीके से बंद कर दिया था। बैंक के खिलाफ यह मुकदमा डोनाल्ड जे ट्रंप रिवोकेबल ट्रस्ट और एरिक ट्रंप की ओर से मियामी-डेड सर्किट कोर्ट में दायर किया गया है। 

विज्ञापन


ट्रंप ऑर्गनाइजेशन का दावा है कि कैपिटल वन द्वारा खाते बंद करना व्यवसाय पर सीधा हमला था। मुकदमे में यह भी दावा किया गया है कि यह निर्णय ट्रंप के राजनीतिक विचारों के खिलाफ एक प्रतिक्रिया थी। हालांकि कैपिटल वन ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि कंपनी ने राजनीतिक कारणों से ग्राहकों के खाते ना बंद किए हैं और ना ही कभी बंद करेगी।
विज्ञापन


ट्रंप ऑर्गनाइजेशन का कहना है कि कैपिटल वन ने उन्हें मार्च 2021 में सूचित किया था कि लाखों डॉलर वाले बैंक खाते तीन महीने के अंदर बंद कर दिए जाएंगे। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। मुकदमे में दावा किया गया है कि कैपिटल वन ने कानून का उल्लंघन किया है और इसके लिए हर्जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 6 जनवरी 2021 को ट्रंप के हजारों समर्थकों की भीड़ ने यूएस कैपिटल पर हमला कर दिया था। यह भीड़ सांसदों को 2020 के चुनाव परिणामों को प्रमाणित करने से रोकने की कोशिश कर रही थी। चुनावों में जो बाइडन को विजेता घोषित किया गया था। इस घटना के करीब दो महीने बाद कैपिटल वन ने ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के खाते बंद करने की घोषणा की थी। इसी सिलसिले में अन्य बैंकों ने भी लगभग उसी समय ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के साथ व्यापार करना बंद कर दिया था। इस दौरान ट्रंप परिवार के सदस्य और उनसे जुड़े व्यवसाय सिविल और आपराधिक जांच का सामना कर रहे थे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed