फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President too old for contest again?: Joe Biden said - Look at me

दोबारा चुनाव लड़ेंगे बाइडेन?: अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- मुझे देखो तो...,एक दिन पहले ही चीन को सुनाई थी खरी-खरी

Thu, 09 Feb 2023 09:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 09 Feb 2023 09:56 AM IST
सार

बाइडन ने आगे कहा, मैं पूरी तरह से अमेरिकी लोगों के साथ ईमानदार रहूंगा, अगर मुझे लगता है कि कोई स्वास्थ्य समस्या है, कुछ भी जो मुझे काम करने में सक्षम होने से रोकता है, तो हम इसे देखेंगे। 
 

विज्ञापन
US President too old for contest again?:  Joe Biden said - Look at me
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर कई दिग्गज रेस में हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राष्ट्रपति जो बाइडन दोबारा इस चुनाव में खड़े होंगे? 

विज्ञापन


भले ही बाइडन ने इस बारे में अपनी स्पष्टता जाहिर न की हो, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा है कि वह 2024 में दोबारा चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं, लेकिन उन्होंने इसे बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। बाइडन का यह जवाब, उस सवाल के बाद आया है कि जिसमें उनकी बढ़ती उम्र को लेकर चिंता जताई गई थी। 
विज्ञापन


फिटनेस के सवाल पर क्या रहा बाइडन का जवाब 
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन अब 80 साल के हो चुके हैं। वह अगला चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसको लकर मतदाताओं में चिंता है। ऐसे में इस संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, अमेरिकियों को स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में उनके प्रदर्शन को देखना चाहिए।राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, कल रात स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के बाद उन्होंने लोगों को यह कहते हुए सना कि बाइडन को देखो, उम्र अब कोई मुद्दा नहीं है। बाइडन ने आगे कहा, मैं पूरी तरह से अमेरिकी लोगों के साथ ईमानदार रहूंगा, अगर मुझे लगता है कि कोई स्वास्थ्य समस्या है, कुछ भी जो मुझे काम करने में सक्षम होने से रोकता है, तो हम इसे देखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चीन पर जमकर बरसे थे बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस के दौरान कोरोना, अर्थव्यवस्था पर बात की। उन्होंने यूक्रेन मसले को लेकर रूस पर निशाना साधा और चीन पर भी जमकर बरसे। उन्होंने डेमोक्रेट और रिपब्लिकन को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हमें अक्सर कहा जाता है कि डेमोक्रेट और रिपब्लिकन एक साथ काम नहीं कर सकते, लेकिन पिछले दो वर्षों में हमने निंदकों और आलोचकों को गलत साबित कर दिया है। चीन पर बाइडन ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'मेरे राष्ट्रपति बनने से पहले कहानी ये थी कि चीन तेजी से अपनी ताकत बढ़ा रहा था और अमेरिका दुनिया में गिर रहा था। अब ये और नहीं। मैंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ साफ कह दिया है कि हम प्रतिस्पर्धा चाहते हैं, संघर्ष नहीं। 



अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति 
बता दें, राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका के इतिहास के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपतियों में से एक हैं। अभी तक उन्होंने आधिकारिक तौर पर फिर से चुनाव के फैसले की घोषणा नहीं की है, हालांकि जल्द ही उनके द्वारा प्रचार अभियान शुरू करने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed