{"_id":"61818de1ae95a479f34d9d25","slug":"us-president-joe-biden-was-seen-sleeping-at-the-cop26-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"COP26 Summit: जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में झपकी लेते नजर आए जो बाइडन, वीडियो वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
COP26 Summit: जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में झपकी लेते नजर आए जो बाइडन, वीडियो वायरल
Wed, 03 Nov 2021 12:45 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:45 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के झपकी लेने वाले इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स उन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं कि वे जलवायु परिवर्तन के बारे में गंभीर नहीं थे।
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में सोते दिखाई दिए जो बाइडन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कॉप 26 के दौरान एक अजीब वाकया हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, इस वीडियो में सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन झपकी लेते नजर आ रहे हैं। लगभग 30 सेकंड के इस वीडियो ने एक नवंबर को जलवायु शिखर सम्मेलन को एक असामान्य कारण से सुर्खियों में ला दिया है।
विज्ञापन
वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है जब दक्षिण अफ्रीका के कार्यकर्ता एडी नडोपु का एक रिकॉर्ड किया गया संदेश जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन चलाया जा रहा था, इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को नींद आ गई।
विज्ञापन
Biden appears to fall asleep during COP26 opening speeches pic.twitter.com/az8NZTWanI
विज्ञापन विज्ञापन— Zach Purser Brown (@zachjourno) November 1, 2021
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि उन्हें नींद आ रही है और वह आंखें बंद करके झपकी लेने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी आंखें तब तक बंद रहती हैं जब तक कि एक अधिकारी उनके पास आकर उनके कान में कुछ कहता है। राष्ट्रपति बाइडन अधिकारी की बात को सुनते हैं और जरूरी निर्देश देते हैं। इसके बाद जैसे ही नदोपु का संदेश समाप्त होता है, राष्ट्रपति बाइडन ताली बजाते हैं और अपनी आंखों को मलते हैं।
बाइडन का झपकी लेने वाला यह वीडियो वायरल हो जाने के बाद यूजर्स उन पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि वे जलवायु परिवर्तन के बारे में गंभीर नहीं थे। एक यूजर्स ने लिखा कि यह उनकी उम्र का असर है तो वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ग्लोबल वार्मिंग को लेकर बाइडन का मजाक उड़ाया।