फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden to visit Cambodia Indonesia Egypt next month to attend UN Climate Change Summit

US: संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन को संबोधित करेंगे जो बाइडेन, जी-20 समिट में मोदी भी होंगे शामिल

Sat, 29 Oct 2022 09:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 29 Oct 2022 09:03 AM IST
सार

व्हाइट हाउस ने कहा कि 11 नवंबर को मिस्र के शर्म अल-शेख में कॉप-27 शिखर सम्मेलन में जो बाइडेन वैश्विक जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य और दुनिया की आवश्यकता पर प्रकाश डालेंगे।

विज्ञापन
US President Joe Biden to visit Cambodia Indonesia Egypt next month to attend UN Climate Change Summit
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन। - फोटो : ANI

विस्तार

वैश्विक जलवायु परिवर्तन पर मिस्र में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन हिस्सा लेंगे। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप 27) अगले महीने 6 से 18 नवंबर तक मिस्र में होने जा रहा है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति यूएस-आसियान शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 12-13 नवंबर तक कंबोडिया की यात्रा करेंगे। जिसके बाद वह जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए 13-16 नवंबर तक इंडोनेशिया के बाली जाएंगे। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा कि 11 नवंबर को मिस्र के शर्म अल-शेख में कॉप-27 शिखर सम्मेलन में जो बाइडेन वैश्विक जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य और दुनिया की आवश्यकता पर प्रकाश डालेंगे। इसके अलावा बाली में जो बाइडेन जी-20 के राष्ट्रपति विडोडो के नेतृत्व की सराहना करेंगे।  साथ ही दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद के 80 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करने वाले देशों के साथ आर्थिक सहयोग के लिए इस प्रमुख मंच के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता को उजागर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी- 20 लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि जो बाइडेन की यात्रा के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस एशिया और उत्तरी अफ्रीका की भी यात्रा करेंगी। हैरिस 18-19 नवंबर को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए बैंकॉक जाएंगी। व्हाइट हाउस ने कहा कि इसके बाद वह मनीला जाएगी। वह सरकारी नेताओं और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। अमेरिका और फिलीपींस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed