फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden To Sign Protocol Of Sweden And Finland Nato Membership News In Hindi

NATO : फिनलैंड-स्वीडन होंगे नाटो में शामिल, अमेरिकी सीनेट ने दी मंजूरी

Thu, 04 Aug 2022 11:02 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अजय सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 11:02 AM IST
सार

रूस-यूक्रेन युद्ध और पुतिन की धमकियों के बीच अमेरिकी सिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि अभी नाटो के सदस्य देशों की संख्या 30 है। 

विज्ञापन
US President Joe Biden To Sign Protocol Of Sweden And Finland Nato Membership News In Hindi
जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी सीनेट में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने फिनलैंड और स्वीडन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल करने का समर्थन किया। अमेरिकी सीनेट ने एक के मुकाबले 95 मतों से दोनों पश्चिमी यूरोपीय देशों के नाटो में शामिल होने का समर्थन किया।

विज्ञापन


सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने फिनलैंड और स्वीडन के राजनयिकों को मतदान देखने के लिए चैम्बर दीर्घा में आमंत्रित किया। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इन दोनों देशों को जल्द ही नाटो में शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बहरहाल, इसके लिए सभी सदस्य देशों की अनुमति की आवश्यकता होगी। अभी नाटो के सदस्य देशों की संख्या 30 है। पिछले तीन महीने में नाटो के आधे से ज्यादा सदस्यों ने दो समृद्ध उत्तरी यूरोपीय देशों की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। दोनों देशों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच मई में नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed