फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden says work being done to lift ban on long range missiles for Ukraine

US: 'रूस के खिलाफ लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकेगा यूक्रेन', बाइडन बोले- प्रतिबंध हटाने पर काम जारी

Wed, 11 Sep 2024 06:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 06:27 AM IST
सार

राष्ट्रपति बाइडन मंगलवार को व्हाइट हाउस से न्यूयॉर्क के लिए निकल रहे थे। इस दौरान संवाददाताओं ने उनसे रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सवाल किए। यह पूछे जाने पर कि क्या वह यूक्रेन द्वारा लंबी दूरी के हथियारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध हटा देंगे। इसके जवाब में बाइडन ने कहा, 'हम अभी इस पर काम कर रहे हैं।'

विज्ञापन
US President Joe Biden says work being done to lift ban on long range missiles for Ukraine
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूस के खिलाफ यूक्रेन जल्द ही लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकेगा। इसके संकेत अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों पर प्रतिबंध हटाने पर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन मंगलवार को व्हाइट हाउस से न्यूयॉर्क के लिए निकल रहे थे। इस दौरान संवाददाताओं ने उनसे रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सवाल किए। यह पूछे जाने पर कि क्या वह यूक्रेन द्वारा लंबी दूरी के हथियारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध हटा देंगे। इसके जवाब में बाइडन ने कहा, 'हम अभी इस पर काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन


बाइडन ने कहा, यूक्रेन को रूस के खिलाफ लंबी दूरी की अमेरिका निर्मित मिसाइलों का उपयोग करने के लिए अधिकृत करने की संभावना पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान मॉस्को को मिसाइलें दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध को बीते दो साल
रूस-यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे हो चुके हैं। 24 फरवरी 2022 को इन दो देशों के बीच संघर्ष शुरू हुआ था जो अभी तक जारी है। दो साल की लड़ाई में दोनों देशों में बहुत कुछ बदल चुका है। इस युद्ध ने हजारों लोगों की जान ले ली, लाखों लोग विस्थापित हुए, परिवारों और समुदायों को तोड़ दिया और अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। यह खूनी जंग रुकेगी, इसके भी कोई संकेत नहीं हैं। युद्ध की शुरुआत से रूस पर पाबंदियों का दौर जारी है। इसके बाद भी रूस अपने कदम पीछे करने को तैयार नहीं है।



रूस-यूक्रेन युद्ध कैसे शुरू हुआ था? 
23 फरवरी 2022 की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का एलान किया। चंद घंटे बाद यानी 24 फरवरी की तड़के सुबह अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले होने लगे। रूस के इस हमले से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। उधर यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की।


इस युद्ध से कितना नुकसान हुआ?
रूस-यूक्रेन शुरू होने बाद के दो वर्षों में दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है। पेंटागन का अनुमान है कि कम से कम 70,000 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं और इससे दोगुने घायल हुए हैं।

युद्ध में रूस को भी चौतरफा नुकसान झेलना पड़ा है लेकिन इसके नुकसान की बेहद ही कम रिपोर्ट हैं। पेंटागन का अनुमान है कि लगभग तीन लाख रूसी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से 60,000 सैनिक मारे गए हैं। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय का अनुमान है कि 2022 की तुलना में 2023 में रूस में मृतकों की संख्या बढ़ी है। इस अवधि में रूसी हताहतों की औसत दैनिक संख्या लगभग 300 प्रति दिन बढ़ी है। ऐसा ही हाल रहा तो 2025 के अंत तक रूस में पांच लाख लोग मारे जाएंगे और घायल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed