फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us president joe biden said donald trump is looser former make fun and demand apology in president debate

US President Debate: 'तुमने एडल्ट स्टार से संबंध बनाए', ट्रंप-बाइडन की बहस के दौरान निजी हमलों से हंगामा

Fri, 28 Jun 2024 01:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Jun 2024 01:06 PM IST
सार

 जब बाइडन अपनी बात कहते हुए थोड़ा लड़खड़ाए तो ट्रंप ने उनकी सेहत और बढ़ती उम्र पर तंज कसते हुए कहा कि 'वह (बाइडन) क्या कह रहे हैं, उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है।' ट्रंप यहीं नहीं रुके और कहा कि 'बाइडन को भी नहीं पता कि वो क्या कह रहे हैं।'

विज्ञापन
us president joe biden said donald trump is looser former make fun and demand apology in president debate
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए दोनों उम्मीदवारों डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच गुरुवार को पहली बहस हुई। जैसी कि उम्मीद थी, इस बहस के दौरान दोनों तरफ से तीखी बहस हुई और दोनों नेताओं ने एक दूसरे की तीखी आलोचना की। बाइडन ने ट्रंप पर एडल्ट स्टार से संबंधों को लेकर भी तंज कसा और निजी हमला बोलते हुए कहा कि 'जब तुम्हारी बीवी गर्भवती थी, उस वक्त तुम एक एडल्ट स्टार के साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे।'
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर किए निजी हमले
बहस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप खासे आक्रामक दिखाई दिए। हालांकि 90 मिनट की बहस के दौरान उन्होंने कई झूठे दावे भी किए। दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर निजी हमले करने से भी परहेज नहीं किया। बाइडन ने ट्रंप को अपराधी, झूठा, अक्षम बताया। इसके जवाब में ट्रंप ने बाइडन के बेटे को अपराधी बताया। जब बाइडन अपनी बात कहते हुए थोड़ा लड़खड़ाए तो ट्रंप ने उनकी सेहत और बढ़ती उम्र पर तंज कसते हुए कहा कि 'वह (बाइडन) क्या कह रहे हैं, उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है।' ट्रंप यहीं नहीं रुके और कहा कि 'बाइडन को भी नहीं पता कि वो क्या कह रहे हैं।'
विज्ञापन


बहस के दौरान जो बाइडन ने ट्रंप पर एडल्ट स्टार के साथ संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। बाइडन ने कहा कि 'अपनी बीवी के गर्भवती होते हुए, तुमने एडल्ट स्टार के साथ संबंध बनाए।' हालांकि ट्रंप ने बाइडन के आरोपों से इनकार किया और कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए उन्हें मामले में फंसाया गया। बाइडन ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या कोई अमेरिकी राष्ट्रपति कभी ये कहेगा कि नाजी अच्छे लोग थे। इस व्यक्ति को अमेरिकी लोकतंत्र का कोई ज्ञान नहीं है। इस पर ट्रंप ने कहा कि बाइडन का राष्ट्रपति कार्यकाल अमेरिकी इतिहास का सबसे खराब कार्यकाल बताया। वहीं फलस्तीन के मुद्दे पर ट्रंप ने साफ जवाब नहीं दिया। दरअसल जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एक आजाद फलस्तीन का समर्थन करेंगे? तो ट्रंप ने कहा कि वह इस बारे में विचार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन की सेहत को लेकर उठे सवाल
बहस के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन की सेहत को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल पूरी बहस के दौरान जो बाइडन बोलने में लड़खड़ाते और संघर्ष करते नजर आए। इसके बाद बाइडन की उम्र संबंधी चिंताओं को लेकर चर्चा फिर से गर्म हो गई है। बाइडन बोलने के दौरान बार-बार लड़खड़ा रहे थे, बार-बार लाइनें दोहरा रहे थे। इस दौरान उन्होंने गलत बयानबाजी भी की और कई बार वह लंबे समय तक स्थिर रहे। जिससे उनकी बढ़ती उम्र को लेकर सवाल उठने लाजमी हैं। बाइडन अभी 81 साल के हैं और कई लोगों का मानना है कि बाइडन की सेहत को देखते हुए वह चार साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए फिट नहीं हैं। 


ट्रंप ने बाइडन को बेटे को लेकर घेरा
बहस के दौरान जो बाइडन ने कैपिटल हिल दंगे के लिए ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'यह व्यक्ति (ट्रंप) दोषी है। कैपिटल हिल हिंसा को रोकने के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया। जिन लोगों ने कैपिटल हिल पर हमला किया, क्या ये उनकी निंदा करेंगे?' इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि 'आपका बेटा दोषी है। जो बाइडन ने बतौर राष्ट्रपति जो भी काम किए हैं, उनके लिए इन्हें भी दोषी ठहराया जा सकता है। यह व्यक्ति एक अपराधी है। मैंने कुछ गलत नहीं किया।' ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बाइडन पर निशाना साधा और कहा कि 'अगर वह राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता।' इसके अलावा ट्रंप ने महंगाई, अफगानिस्तान से सेना की वापसी, इस्राइल-फलस्तीन युद्ध के मुद्दे पर भी बाइडन सरकार की आलोचना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed