फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us president Joe biden remembers Oak Creek gurdwara shootout and said urges americans to stand up to hate and bigotry

अमेरिका: बाइडन ने 2012 में हुई गुरुद्वारा हिंसा को किया याद, कहा- नफरत को जगह न दें

Fri, 06 Aug 2021 01:45 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 06 Aug 2021 01:45 AM IST
सार

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हम ओक क्रीक में खोए हुए लोगों को याद करते हैं, हमें नफरत और कट्टरता के खिलाफ खड़े रहना होगा और यह हमें सुनिश्चित करना होगा

विज्ञापन
us president Joe biden remembers Oak Creek gurdwara shootout and said urges americans to stand up to hate and bigotry
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को 2012 में विनकोन्सिन में हुई गुरुद्वारे की हुई घटना को याद किया। बाइडन ने ट्वीट किया कि आज से नौ साल पहले हम लोगों ने एक गुरुद्वारे में एक श्वेत वर्चस्ववादी द्वारा दस लोगों को गोली मारने का घृणा का कृत्य देखा था।

विज्ञापन

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जैसा कि हम ओक क्रीक में खोए हुए लोगों को याद करते हैं, हमें नफरत और कट्टरता के खिलाफ खड़े रहना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी बिना किसी डर के विश्वास करने में सक्षम हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 5 अगस्त 2012 को एक श्वेत वर्चस्ववादी ने विनकोन्सिन में ओक क्रीक गुरुद्वारे के अंदर आग लगा दी, जिसमें छह लोग मारे गए थे। 2020 में चुनाव के दौरान भी ओक क्रीक गुरुद्वारा गोलीबारी के पीड़ितों को याद किया गया था। इस आयोजन में कई सांसद और सिख समुदाय के लोग शामिल हुए थे। उन्होंने लोगों से बंदूक हिंसा को कम करने और नफरत को कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं देने का आग्रह किया था।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने 6 अगस्त 2020 को कहा था कि हमने जो खोया है उसका सही मायने में सम्मान करने के लिए, यह हम सभी पर निर्भर है कि हम अपने जीवन में कट्टरता के खिलाफ खड़े हों नफरत को जगह न दें और बंदूक हिंसा को कम करें।


इस घटना में मारे गए छह पीड़ितों में एक महिला शामिल थी। परमजीत कौर (41) के अलावा 65 वर्षीय सतवंत सिंह कालेका, गुरुद्वारे के संस्थापक- प्रकाश सिंह (39), सीता सिंह (41), रंजीत सिंह (49),  और सुवेग सिंह खट्टरा (84)। सभी पुरुष पीड़ितों ने अपने सिख धर्म का हिस्सा पगड़ी पहनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed