फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden jokes about his age in new advertisement

US: 'मैं युवा, ऊर्जावान और सुंदर हूं', विज्ञापन में अपनी उम्र का मजाक उड़ाते दिखे जो बाइडन, देखें VIDEO

Sun, 10 Mar 2024 11:09 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 10 Mar 2024 11:09 AM IST
सार

बाइडन ने अपने रिकॉर्ड की तुलना डोनाल्ड ट्रंप से की और उनपर प्रजनन संबंधी मामलों में महिलाओं से स्वतंत्रता छीनने का आरोप लगाया है। हाल ही में एक विशेष काउंसिल की रिपोर्ट में बाइडन को अच्छे इरादे वाला कमजोर याददाश्त वाला बुजुर्ग व्यक्ति बताया गया है।

विज्ञापन
US President Joe Biden jokes about his age in new advertisement
जो बाइडन - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए प्रचार के बीच ही अपने उम्र का मजाक उड़ाते हुए दिखे। दरअसल, बाइडन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति में से एक हैं। उन्होंने अपनी उम्र को लेकर हो रही चिंताओं पर कहा कि उन्हें मालूम है कि अमेरिका के लोगों के लिए कैसे काम करना है। 
विज्ञापन


कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए बाइडन ने कहा, "देखो, मैं युवा नहीं हूं। इसमें कोई रहस्य नहीं है। लेकिन यहां एक डील है, मुझे मालूम है कि अमेरिका के लोगों के लिए काम कैसे करना है।" इसके बाद उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के बारे में बात की। बाइडन ने बताया कि उन्होंने कैसे कोरोना महामारी को संभाला और वृद्ध लगों के लिए इंसुलिन की कीमतें तय की।
विज्ञापन


ट्रंप से की तुलना और लगाया आरोप
बाइडन ने अपने रिकॉर्ड की तुलना डोनाल्ड ट्रंप से की और उनपर  प्रजनन संबंधी मामलों में महिलाओं से स्वतंत्रता छीनने का आरोप लगाया है। हाल ही में एक विशेष काउंसिल की रिपोर्ट में बाइडन को अच्छे इरादे वाला कमजोर याददाश्त वाला बुजुर्ग व्यक्ति बताया गया है। कई बार उन्हें लोगों के नामों में गड़बड़ी और सरल शब्दों को याद करने में संघर्ष करते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं बहुत युवा और सुंदर हूं: बाइडन
हाल के एक विज्ञापन के दौरान जब बाइडन को एक और टेक लेने के लिए कहा गया तब उन्होंने इसे मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा, "देखो, मैं बहुत युवा, ऊर्जावान और सुंदर हूं।" बाइडन इसके बाद मुस्कुराते हुए कहते हैं, "आखिर मैं यह किस लिए कर रहा हूं।"



बाइडन ने स्टेट ऑफ यूनियन भाषण के दौरान जॉर्जिया हत्याकांड के पीड़ित लेकन रिले को लिंकन रिले बताया था। उस दौरान ऑडियंस में से एक दर्शक ने चिल्लाकर उनसे कहा, "एक बार फिर से उनका नाम बताइए।" बाइडन ने इसका जवाब देते हुए कहा, "मुझे मालूम है कि कैसे नाम लेना है। लिंकन, लिंकन रिले एक निर्दोष युवा महिला जिसे एक अवैध व्यक्ति ने मार डाला।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed