{"_id":"62cf23e3f8f07405b25e9806","slug":"us-president-joe-biden-in-his-first-trip-to-israel-says-you-need-not-be-a-jew-to-be-a-zionist","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biden Israel Visit: पश्चिम एशिया की यात्रा के पहले पड़ाव में इस्राइल पहुंचे बाइडन, कहा- जिओनवादी होने के लिए यहूदी होने की जरूरत नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Biden Israel Visit: पश्चिम एशिया की यात्रा के पहले पड़ाव में इस्राइल पहुंचे बाइडन, कहा- जिओनवादी होने के लिए यहूदी होने की जरूरत नहीं
Thu, 14 Jul 2022 01:59 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, तेल अवीव।
एएनआई, तेल अवीव।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:59 AM IST
सार
इस्राइल की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे बाइडन ने कहा कि दोस्तों के साथ खड़ा होना और स्वतंत्र यहूदी राज्य इस्राइल का दौरा करना मेरे लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी पश्चिम एशिया की यात्रा के पहले पड़ाव में बुधवार को इस्राइल पहुंचे। बाइडन तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उतरे। यहां उन्होंने कहा कि "आपको जिओनवादी होने के लिए यहूदी होने की आवश्यकता नहीं है।"
विज्ञापन
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति (POTUS) के रूप में इस्राइल की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे बाइडन ने कहा, "जिओनवादी (यहूदी समर्थक) होने के लिए आपको यहूदी होने की आवश्यकता नहीं है। दोस्तों के साथ खड़ा होना और स्वतंत्र यहूदी राज्य इस्राइल का दौरा करना मेरे लिए सम्मान की बात है।”
विज्ञापन
इस्राइल पहुंचने पर राष्ट्रपति इसाक हर्जोग, प्रधानमंत्री यायर लैपिड और पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बाइडन का स्वागत किया।
विज्ञापन
द ज्यूइश क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, बाइ़डन ने पूर्व नेताओं के साथ पिछली यात्राओं और संबंधों के बारे में संक्षेप में याद दिलाया और अमेरिकियों और इस्राइल के बीच गहरे संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने पीढ़ियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास पर चर्चा करते हुए कहा, "इस्राइल के लोगों और अमेरिकी लोगों के बीच संबंध बहुत गहरा है।"
बाइडन ने यहूदी-विरोधियों के खिलाफ लड़ने का वादा किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच विशेष रूप से सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग जारी रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वह अत्याधुनिक इस्राइली रक्षा प्रणालियों, आयरन डोम और बिल्कुल नए लेजर-संचालित "आयरन बीम" के बारे में पता लगाएंगे।
बाइडन ने इस्राइल और फिलिस्तीन के समाधान के लिए अपने समर्थन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष का समाधान इस क्षेत्र के लिए जरूरी है, भले ही यह अभी नहीं हो रहा है लेकिन निकट भविष्य में संभव है। उन्होंने कहा, "हम इस क्षेत्र में इस्राइल के एकीकरण को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे... अधिक शांति और अधिक स्थिरता क्षेत्र के सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।"
बाइडन ने इस्राइल के होलोकॉस्ट स्मारक का दौरा किया
बाइडन ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी और सहयोगियों द्वारा मारे गए 60 लाख यहूदियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इस्राइल के राष्ट्रीय होलोकॉस्ट स्मारक का दौरा किया। बाइडन ने ‘‘याद वाशेम’’ में अपने पड़ाव के दौरान स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो जिंदा बचे लोगों 86 वर्षीय रेना क्विंट और जिसेल साइकोविक्ज (95) से मुलाकात की। इस दौरान बाइडन के साथ प्रधानमंत्री यायर लैपिड और रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज भी मौजूद थे।
दोहा न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान बाइडन इस्राइल और फिलिस्तीनियों के बीच वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए शुक्रवार को बेथलहम के कब्जे वाले वेस्ट बैंक शहर में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से भी मुलाकात करेंगे।