फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden has invited 110 countries to a virtual summit on democracy china, russia and many more are not invited  

लोकतंत्र पर संवाद: दो-दो हाथ करने के मूड में अमेरिका, ताइवान समेत 110 देशों को भेजा निमंत्रण; चीन-रूस को किया बाहर

Wed, 24 Nov 2021 07:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Nov 2021 07:58 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन नौ व दस दिसंबर को लोकतंत्र पर वर्चुअल संवाद करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए 110 देशों को न्योता भेजा गया है। 
 

विज्ञापन
US President Joe Biden has invited 110 countries to a virtual summit on democracy china, russia and many more are not invited  
जिनपिंग और बाइडन - फोटो : Amar ujala

विस्तार

लोकतंत्र के मुद्दे पर एक बार फिर अमेरिका कम्युनिस्ट देशों से दो-दो हाथ करने के मूड में है। नौ व दस दिसंबर को अमेरिका में होने जा रहे वर्चुअल संवाद के लिए जिन देशों को राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा न्योता भेजा गया है, उसमें से कम्युनिस्ट देश चीन और रूस बाहर हैं। जबकि, अमेरिका की ओर से लोकतांत्रित देश ताइवान को आमंत्रण भेजा गया है। इससे चीन और अमेरिका की ओर से एक बार फिर तनाव बढ़ता दिख रहा है। दरअसल, पिछले दिनों ताइवान मुद्दे को लेकर अमेरिका और चीन आपस में भिड़ चुके हैं। ऐसे में चीन को सूची से बाहर रखकर अमेरिका ने ताइवान के प्रति अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। 

विज्ञापन


लोकतंत्र पर संवाद के लिए 110 देशों को निमंत्रण 
अमेरिका की ओर से 'लोकतंत्र' पर संवाद के लिए वर्चुअल समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए दुनिया के 110 देशों को आमंत्रित किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी की गई इस सूची से चीन व रूस जैसे कई बड़े देश तो गायब ही हैं बल्कि दक्षिणी एशियाई देश से अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका को भी सूची से बाहर रखा गया है। वहीं 'नाटो' के सदस्य टर्की को भी इस सूची में जगह नहीं मिली है। 
विज्ञापन


भारत के साथ पाक व इराक को भी न्योता 
अमेरिका की ओर से इस वर्चुअल समिट में शामिल होने के लिए भारत को आमंत्रण भेजा गया है। वहीं पाकिस्तान और इराक को भी जो बाइडन ने न्योता भेजा है। 

अफगानिस्तान भी पड़ा अकेला 
तालिबान शासित अफगानिस्तान को भी लोकतंत्र पर संवाद के लिए अमेरिका ने न्योता नहीं भेजा है। यह तालिबान की नई सरकार के लिए बड़ा झटका है। दरअसल, अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से  तालिबान वैश्विक मान्यता के लिए कई प्रयत्न कर रहा है, लेकिन अमेरिका ने उसे तवज्जो न देकर अपने इरादे को साफ कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed