फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden election campaign launches ad targeting Nikky Haley voters

US Presidential Election: निक्की के समर्थकों को लामबंद करने में जुटे बाइडन, एड लॉन्च कर ट्रंप पर साधा निशाना

Sat, 30 Mar 2024 04:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 30 Mar 2024 04:25 PM IST
सार

बाइडन के चुनाव अभियान में लगे वरिष्ठ सदस्यों ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में राष्ट्रीय वित्त समिति की बैठक के दौरान ये ऐड वीडियो लॉन्च किया। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया गया है।

विज्ञापन
US President Joe Biden election campaign launches ad targeting Nikky Haley voters
राष्ट्रपति जो बाइडेन और निक्की हेली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इस पद के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। इस बीच, जो बाइडन ने एक चुनावी ऐड वीडियो लॉन्च किया है। इसके जरिए भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली के समर्थकों को टारगेट किया गया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइडन के चुनाव अभियान में लगे वरिष्ठ सदस्यों ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में राष्ट्रीय वित्त समिति की बैठक के दौरान ये ऐड वीडियो लॉन्च किया। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया गया है। इस ऐड में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार की क्लिप्स को शामिल किया गया है। इसमें ट्रंप 52 वर्षीय हेली को बदनाम कर रहे हैं और पत्रकारों से कह रहे हैं कि उन्हें जीतने के लिए निक्की हेली समर्थकों की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस ऐड में ट्रंप को यह कहते हुए दिखाया जा रहा है कि अगर आपने निक्की हेली को वोट दिया है, तो डोनाल्ड ट्रंप आपका वोट नहीं चाहते। अमेरिका को बचाएं। हमसे जुड़ें।


बाइडन के चुनाव प्रचार में लगे लोगों ने बताया कि डिजिटल प्लेटफार्मों पर ऐड के लिए एक मिलियन अमेरिकी डालर से अधिक खर्च किए दा रहा है। ये अभियान तीन सप्ताह तक चलेगा। ये नया ऐड वीडियो मेटा, यूट्यूब, कनेक्टेड टीवी और ऑनलाइन वीडियो सहित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चलेगा।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव अभियान से निक्की हेली के बाहर होने के बाद से जो बाइडन ने उन्हें अपने समर्थन में आने के लिए प्रस्ताव दिया है। बाइडन ने उन्हें लेकर कहा था कि निक्की हेली ट्रम्प के बारे में सच बोलने को तैयार थीं। डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पष्ट कर दिया कि वह निक्की हेली के समर्थकों को नहीं चाहते। लेकिन मैं यह कह रहा हूं कि वे मेरे चुनाव अभियान में शामिल हो सकती हैं। मेरे पास उनके लिए जगह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed