फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us president Joe Biden deeply disappointed by Supreme Court ruling on guns

America: सुप्रीम कोर्ट ने बंदूक पर प्रतिबंध लगाने वाले न्यूयॉर्क कानून को किया रद्द, राष्ट्रपति बाइडन ने जताई चिंता

Fri, 24 Jun 2022 12:22 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 24 Jun 2022 12:22 AM IST
सार

अदालत के न्यायाधीशों द्वारा दिया गया फैसला अंतत: लोगों को न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस और बोस्टन समेत अमेरिका के बड़े शहरों के साथ अन्य जगहों की सड़कों पर कानूनन हथियार लेकर चलने की अनुमति प्रदान करेगा।

विज्ञापन
us president Joe Biden deeply disappointed by Supreme Court ruling on guns
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बंदूक रखने के अधिकारों को प्रतिबंधित करने वाले न्यूयॉर्क कानून को रद्द कर दिया। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि अमेरिका के लोगों को सार्वजनिक रूप से बंदूक ले जाने का मौलिक अधिकार है और इस अधिकार को सीमित करना संविधान के 14 वें संशोधन का उल्लंघन करता है। वहीं इस फैसले के बाद जो बाइडन ने कोर्ट के फैसले पर निराशा व्यक्त की है।

विज्ञापन


फैसले से बहुत निराश जो बाइडन
राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि न्यूयॉर्क स्टेट राइफल एंड पिस्टल एसोसिएशन बनाम ब्रुएन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मैं बहुत निराश हूं। उन्होंने कहा कि यह फैसला सामान्य ज्ञान और संविधान दोनों के विपरीत है और इससे हम सभी को बहुत परेशानी हुई है। साथ ही बयान में जो बाइडन ने राज्यों से तथाकथित कॉमनसेंस बंदूक कानूनों को लागू करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन


अदालत के न्यायाधीशों द्वारा दिया गया फैसला अंतत: अधिक लोगों को न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस तथा बोस्टन समेत अमेरिका के बड़े शहरों तथा अन्य जगहों की सड़कों पर कानूनन हथियार लेकर चलने की अनुमति प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हाल ही में कई अमेरिकी शहरों में हुई गोलीबारी
अदालत का फैसला ऐसे समय आया है जब टेक्सास, न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया में हाल ही में हुई सामूहिक गोलीबारी के बाद अमेरिकी संसद हथियार कानून पर सक्रियता से काम कर रही है। हालांकि हथियार संबंधी कानून को लेकर बाइडन प्रशासन को विरोध भी झेलना पड़ा।

390 मिलियन से अधिक बंदूकें अमेरिका में नागरिकों के पास हैं। अकेले 2020 में, 45,000 से अधिक अमेरिकियों की मौत गोलीबारी से संबंधित घटनाओं मे हुई, जिनमें हत्या और आत्महत्या शामिल हैं। बड़ी सामूहिक गोलीबारी के बाद बंदूक नियंत्रण के लिए बढ़े हुए समर्थन के समय यह फैसला आया है। 


बता दें कि टेक्सास के उवाल्डे में एक प्राथमिक विद्यालय में 24 मई को बड़ी गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें 19 बच्चे और दो शिक्षक मारे गए थे। जिसके बाद आवाज उठने लगी थी कि अमेरिका में बंदूक के प्रतिबंध पर कानून बनना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed