{"_id":"66c427ef232a6670bf07f217","slug":"us-president-joe-biden-attacks-donald-trump-says-there-is-no-place-for-political-violence-in-america-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, बोले- अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, बोले- अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
Tue, 20 Aug 2024 12:10 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:10 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप संदेश फैलाते हैं कि अमेरिका असफल राष्ट्र है। उनका कहना है कि हम हार रहे हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उल्टा ट्रंप खुद हार रहे हैं।
विज्ञापन
जो बाइडन
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बीच राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला है। एक सभा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप दुनिया भर में अमेरिका को असफल राष्ट्र बताते हैं। यह बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
डेमोक्रेटिक पार्टी के एक कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप संदेश फैलाते हैं कि अमेरिका असफल राष्ट्र है। उनका कहना है कि हम हार रहे हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उल्टा ट्रंप खुद हार रहे हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि बताइए ऐसा कौन है जो अमेरिका को दुनिया में अग्रणी नहीं मानता है। अमेरिका ने हमेशा जीत हासिल की है। अमेरिका अधिक समृद्ध और सुरक्षित है।
विज्ञापन
बाइडन ने कहा कि अमेरिका के हालात ट्रंप शासन की तुलना में काफी सुधरे हैं। अमेरिका में अपराध बढ़ने के बारे में वह झूठ बोलते हैं। जबकि यहां अपराध में कमी आई है। ट्रंप वैसे देश की बुराई करते रहते हैं और जब जीतते हैं तभी कहते हैं कि वे देश से प्यार करने की बात करते हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है। बता दें कि वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर होने के बाद डेमोक्रेट्स ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया। इसे लेकर दोनों राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
हैरिस को हराना आसान: ट्रंप
पेंसिलवेनिया में रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि मुझे लगता है कि उनकी (बाइडन) तुलना में उन्हें (हैरिस) हराना ज्यादा आसान है।" इस दौरान ट्रंप ने कई नीतियों पर कमला हैरिस को वामपंथी के रूप में दिखाने की कोशिश की। इसके अलावा उन्होंने हैरिस पर निजी तौर पर भी हमला किया। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इन टिप्पणियों से ट्रंप को नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन