फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden appoints two Indian American CEOs to Advisory Committee

US News: बाइडन ने दो भारतीय-अमेरिकी सीईओ को सलाहकार समिति में किया शामिल, जानें कौन हैं

Sun, 12 Mar 2023 02:24 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Mar 2023 02:24 AM IST
सार

फ्लेक्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेवती अद्वैती और प्राकृतिक संसाधन रक्षा परिषद के सीईओ मनीष बापना है। इन दोनों को ‘व्यापार नीति एवं वार्ता’ की सलाहकार समिति के लिए नामित किया है।

विज्ञापन
US President Joe Biden appoints two Indian American CEOs to Advisory Committee
बाइडन ने दो भारतीय-अमेरिकी सीईओ को सलाहकार समिति में किया शामिल - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए दो भारतीय-अमेरिकी नागरिक को सलाहकार समिति में नियुक्त किया है। इनमें फ्लेक्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेवती अद्वैती और प्राकृतिक संसाधन रक्षा परिषद के सीईओ मनीष बापना है। इन दोनों को ‘व्यापार नीति एवं वार्ता’ की सलाहकार समिति के लिए नामित किया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन ने 14 लोगों की एक टीम की घोषणा की जो अमेरिकी सलाहकार समिति का हिस्सा होंगी इसमें रेवती अद्वैती, मनीष बापना, टिमोथी माइकल ब्रोस, थॉमस एम कॉनवे, एरिका आरएच फुच्स, मार्लन ई किम्पसन, रयान, शोंडा यवेटे स्कॉट, एलिजाबेथ शुलर, नीना ज्लॉस्बर्ग-लैंडिस और वेन्डेल पी वीक्स शामिल हैं। यह समिति अमेरिकी व्यापार नीति के विकास, क्रियान्वयन और प्रशासन के मामलों पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों को समग्र नीतिगत सलाह देती है।
विज्ञापन


चार साल फॉर्च्यून की उद्योग में सबसे शक्तिशाली महिलाओं रहीं रेवती अद्वैती
व्हाइट हाउस ने कहा कि 2019 में फ्लेक्स की सीईओ का पद संभालने के बाद से अद्वैती कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने और फ्लेक्स को बदलाव के जरिये अग्रणी बनाए रखने के लिए जिम्मेदार रही हैं। यह कंपनी विनिर्माण में एक नये युग को परिभाषित कर रही है। उन्हें लगातार चार साल फॉर्च्यून की उद्योग में सबसे शक्तिशाली महिलाओं और बिजनेस टुडे की भारत में सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लेक्स से पहले अद्वैती इलेक्ट्रिकल सेक्टर वाली ईटन कंपनी में प्रेसिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की भूमिका में थीं, जिसमें एक लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। उन्होंने उबर और Catalyst.org के निदेशक मंडल में भी काम किया है। अद्वैती विश्व आर्थिक मंच के उन्नत विनिर्माण सीईओ समुदाय की सह-अध्यक्ष हैं और सीईओ क्लाइमेट लीडर्स के विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) एलायंस में शामिल हुई थीं।


 मनीष बापना प्राकृतिक संसाधनों के लिए किए काम
वहीं व्हाइट हाउस ने विज्ञप्ति में बताया कि मनीष बापना ने प्राकृतिक संसाधन रक्षा परिषद (एनआरडीसी) के अध्यक्ष और सीईओ हैं। एनआरडीसी ने पिछली आधी सदी में कई पर्यावरणीय उपलब्धियां दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने 25 साल के करियर में बापना की नेतृत्व भूमिकाएं गरीबी और जलवायु परिवर्तन की मूल वजह से निपटने पर केंद्रित रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed