{"_id":"65b02723f8e95136db09b957","slug":"us-president-election-republican-nikki-haley-defies-trump-call-to-exit-race-before-new-hampshire-primary-polls-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Elections: निक्की हेली ने राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के ट्रंप के आह्वान को ठुकराया, दिया करारा जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Elections: निक्की हेली ने राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के ट्रंप के आह्वान को ठुकराया, दिया करारा जवाब
Wed, 24 Jan 2024 03:15 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 24 Jan 2024 03:15 AM IST
सार
राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने अभियान की व्यवहार्यता पर हेली ने कहा कि उन्होंने अब तक अपने बाकी सभी साथियों से बेहतर प्रदर्शन किया है और उन्हें मात दी है, इसलिए यहां तक पहुंची हैं।
विज्ञापन
निक्की हेली और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में इस साल के आखिर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए लड़ाई दिलचस्प हो गई है। भारतीय मूल की निक्की हेली पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चुनौती दे रही हैं। निक्की हेल ने न्यू हैंंपशर के प्राइमरी चुनाव से पहले राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे हटने के ट्रंप के आह्वान को ठुकरा दिया है। उन्होंने दौड़ में बने रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कहा जा रहा है कि वह ट्रंप के लिए बाधा बन सकती हैं।
विज्ञापन
सीएनएन को दिए इंटरव्यू में हेली ने अपने फैसलों पर ट्रंप के किसी भी तरह के प्रभाव को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने वह कभी नहीं किया जो ट्रंप उनसे करने को कहते हैं। जब हेली से प्राइमरी चुनाव के लिए उनकी उम्मीद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस संबंध में बात करने से परहेज किया। उन्होंने संकेत दिया कि वह प्राइमरी चुनाव के आंकड़ों के आधार पर अपनी दावेदारी का आकलन करेंगी। उन्होंने कहा, मेरे मन में हमेशा से यह बात रही है कि मैं आयोवा प्राइमरी चुनाव के मुकाबले और अधिक मजबूत बनना चाहती हूं। फिर साउथ कैरोलिना से भी अधिक मजबूत बनना चाहती हूं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने अभियान की व्यवहार्यता पर हेली ने कहा कि उन्होंने अब तक अपने बाकी सभी साथियों से बेहतर प्रदर्शन किया है और उन्हें मात दी है, इसलिए यहां तक पहुंची हैं। हेली ने आखिरी चुनाव तक लड़ाई लड़ने की कसम खाई और निडर होकर डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने का अपना इरादा जाहिर किया। उन्होंने कहा, मैं डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ रही हूं। मैं इस देश को बचाने के बारे में बात करने जा रही हूं।
विज्ञापन
ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को रोकने का किया वादा
वहीं, न्यू हैंपशर में मीडिया से बात करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि लाखों प्रवासी अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने देश की सीमाओं को मजबूत करने के साथ ईमानदार, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे पास ईमानदार, निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव व्यवस्था के साथ मजबूत सीमाएं हों। अगर ऐसा नहीं हैं, तो हम एक देश नहीं हैं। ट्रंप ने कहा, लाखों-करोड़ों लोग अवैध रूप से अमेरिका में आ रहे हैं। कई आतंकवादी आ रहे हैं। यह देश के लिए वास्तव में गलत है।
निक्की हेली ने डिक्सविले नॉच में जीत दर्ज की
न्यू हैंपशर के छोटे से डिक्सविले नॉच के छह पंजीकृत मतदाताओं ने मंगलवार आधी रात को निक्की हेली के लिए मतदान किया। इससे उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व अन्य सभी उम्मीदवारों पर क्लीन स्वीप मिल गया। रिसॉर्ट शहर 2024 प्राइमरी चुनाव में मतदान करने वाला देश में पहला क्षेत्र रहा। यहां सबसे पहले मतदान की परंपरा 1960 से जारी है।
ट्रंप और हेली के बीच दावेदारी को लेकर प्रतिस्पर्धा
नवंबर 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन को चुनौती देने के लिए रिपब्लिकन पार्टी में अब ट्रंप और हेली के बीच प्रतिस्पर्धा है। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप 2020 के चुनाव परिणाम को पलटने की साजिश करने समेत कई आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान संघीय सरकार के ढांचे में व्यापक बदलाव और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई का वादा किया है।
वहीं, साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने रिपब्लिकन में युवा नेतृत्व की वकालत करते हुए फरवरी 2023 में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की थी। वह अपने प्रचार अभियान में आर्थिक मजबूती, राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा को मजबूत करने पर जोर दे रही हैं। प्राइमरी चुनाव में सफल होने पर हेली राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन की ओर से नामित पहली महिला और पहली एशियाई अमेरिकी बन सकती हैं।