फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Election Race Kamala Harris calls herself Underdog in front of Donald Trump news and updates

US: राष्ट्रपति पद की रेस में कमला हैरिस ने ट्रंप के सामने खुद को बताया उपेक्षित, इस वजह से जताया जीत का भरोसा

Sun, 28 Jul 2024 09:43 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 28 Jul 2024 09:43 AM IST
सार

अपने पहले फंड जुटाने के कार्यक्रम (फंडरेजर) को संबोधित करते हुए कमला हैरिस ने समर्थकों से कहा कि इस साल का चुनाव दो नजरियों के बीच का चुनाव है। पहला भविष्य की तरफ देखने का नजरिया और दूसरा- देश की प्रगति को खत्म करने वाला नजरिया। 

विज्ञापन
US President Election Race Kamala Harris calls herself Underdog in front of Donald Trump news and updates
अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रेस अब दिलचस्प हो चुकी है। डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से कमला हैरिस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए उतरने की खबरों के बाद से ही उन्हें अमेरिकी जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। अब रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के सामने कमला हैरिस ने खुद को उपेक्षित (अंडरडॉग) उम्मीदवार करार दिया है। हालांकि, हैरिस ने अपनी जीत की संभावना जताते हुए कहा कि उनका अभियान लोगों की शक्ति से चल रहा है। 
विज्ञापन


अपने पहले फंड जुटाने के कार्यक्रम (फंडरेजर) को संबोधित करते हुए कमला हैरिस ने समर्थकों से कहा कि इस साल का चुनाव दो नजरियों के बीच का चुनाव है। पहला भविष्य की तरफ देखने का नजरिया और दूसरा- देश की प्रगति को खत्म करने वाला नजरिया। 
विज्ञापन


हैरिस ने कार्यक्रम में 800 से ज्यादा फंड जुटाने वाले प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा, "हम राष्ट्रपति पद की दौड़ में उपेक्षित हैं। स्तर तय हो चुका है। ठीक है। लेकिन हमारा एक लोगों की शक्ति से चलना वाला अभियान है और इसे गति मिल चुकी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी समयानुसार शनिवार को हुए इस फंडरेजर में हैरिस ने 14 लाख डॉलर जुटाए, जो कि उनके लक्ष्य 4 लाख डॉलर से काफी ज्यादा रहे। इस दौरान हैरिस के लिए कई बार दर्शकों ने तालियां भी बजाईं। डेमोक्रेट नेता ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए पार्टी के जरूरी प्रतिनिधियों का समर्थन मिल गया है। 

कमला हैरिस ने ट्रंप पर साधा निशाना
उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के नेता और राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए पूछा, ‘‘हम कैसे देश में रहना चाहते हैं? क्या हम स्वतंत्रता, करुणा और कानून के शासन वाले देश में रहना चाहते हैं या हम अराजकता, भय और नफरत वाले देश में रहना चाहते हैं?’’ हैरिस ने उम्मीद जताई कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप (78) उनके साथ बहस करने पर राजी होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप उनके खिलाफ झूठ और भ्रम फैला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed