फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US president election donald trump says stupid people put old in supreme court

US: ट्रंप की फिसली जुबान, बोले- 'सिर्फ बेवकूफ लोग बुजुर्गों को चुनते हैं'; ये भूले वो खुद 78 साल के हैं

Fri, 18 Oct 2024 08:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 18 Oct 2024 08:39 AM IST
सार

एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति पर कहा कि 'यह सुखद है कि अपने चार साल के राष्ट्रपति कार्यकाल में मुझे सुप्रीम कोर्ट में तीन लोगों की नियुक्ति करने का मौका मिला, जबकि ज्यादातर लोगों को यह मौका नहीं मिलता है।' 

विज्ञापन
US president election donald trump says stupid people put old in supreme court
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एक इंटरव्यू के दौरान डोनाल्ड ट्रंप कुछ ऐसा कह गए, जिसके चलते वह खुद निशाने पर आ गए हैं। दरअसल उन्होंने कहा कि सिर्फ बेवकूफ लोग ही बुजुर्गों को चुनते हैं। ये बात कहते हुए डोनाल्ड ट्रंप ये भूल गए कि वो खुद 78 साल की उम्र में राष्ट्रपति पद की दौड़ में हैं। कुछ समय पहले तक डोनाल्ड ट्रंप जो बाइडन की बढ़ती उम्र को निशाना बना रहे हैं, लेकिन जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की रेस से हटने और कमला हैरिस के उनकी जगह लेने के बाद से अब ट्रंप खुद अपनी बढ़ती उम्र को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं। कमला हैरिस ने भी ट्रंप की मानसिक सेहत को लेकर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन


इंटरव्यू के दौरान क्या बोले ट्रंप
एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति पर कहा कि 'यह सुखद है कि अपने चार साल के राष्ट्रपति कार्यकाल में मुझे सुप्रीम कोर्ट में तीन लोगों की नियुक्ति करने का मौका मिला, जबकि ज्यादातर लोगों को यह मौका नहीं मिलता है।' ट्रंप ने कहा कि 'जब आप लोगों की नियुक्ति करते हैं तो वो युवा होते हैं। सिर्फ बेवकूफ लोग ही बुजुर्गों को नियुक्त करते हैं क्योंकि बुजुर्ग लोग सिर्फ दो या तीन साल के लिए ही सेवाएं दे पाते हैं।' ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों नील गोर्सच, ब्रेट कैवनघ और एमी कोनी बैरेट को नियुक्ति किया था। इनकी औसम उम्र 50 साल थी, जबकि उससे पहले अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति की औसत उम्र 60 साल थी। 
विज्ञापन


बढ़ती उम्र को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं ट्रंप
ट्रंप कार्यकाल में नियुक्त किए गए जजों ने सुप्रीम कोर्ट के रूढ़िवादी बहुमत में अहम योगदान दिया है। गर्भपात को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले में भी इन रूढ़िवादी जजों की भूमिका रही। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ये बात कहते हुए ये भूल गए कि वो खुद अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति पद के लिए सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं। अपनी बढ़ती उम्र को लेकर वे डेमोक्रेट पार्टी के निशाने पर भी हैं। हाल ही में कमला हैरिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक सेहत पर सवाल उठाए थे, जिसमें ट्रंप की एक रैली में काफी देर तक संगीत बजता रहा और जिससे कई समर्थक रैली बीच में ही छोड़कर चले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed