फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Elect Donald Trump prepares for Russia Ukraine War asks Elon Musk to Call Volodymyr Zelensky news

जेलेंस्की का ट्रंप को फोन आया, मस्क ने उठाया!: क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म करवाने में निभाएंगे भूमिका, जानें

Sat, 09 Nov 2024 08:35 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 09 Nov 2024 08:35 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वह राष्ट्रपति बनने के बाद युद्ध शुरू नहीं कराएंगे, बल्कि इन्हें खत्म करवाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि एलन मस्क की उनके प्रशासन में बड़ी जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
US President Elect Donald Trump prepares for Russia Ukraine War asks Elon Musk to Call Volodymyr Zelensky news
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने में अभी करीब दो महीने का समय है। हालांकि, वे इससे पहले ही देश-विदेश के मुद्दों को निपटाने की तैयारी में जुट गए हैं। इस कड़ी में उनकी पहली प्राथमिकता है रूस और यूक्रेन के बीच जंग को खत्म करवाना। अब सामने आया है कि ट्रंप ने संघर्ष का अंत करवाने को लेकर चर्चा के लिए किसी विदेश नीति के विशेषज्ञ को जिम्मेदारी नहीं सौंपी है। बल्कि ट्रंप ने इसके लिए अपने सबसे करीबी समर्थक एलन मस्क को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन


इससे पहले ट्रंप कह चुके हैं कि वह राष्ट्रपति बनने के बाद युद्ध शुरू नहीं कराएंगे, बल्कि इन्हें खत्म करवाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि एलन मस्क की उनके प्रशासन में बड़ी जिम्मेदारी होगी। अब इसे लेकर कुछ अमेरिकी मीडिया समूहों ने सूत्रों के हवाले से दावे भी किए हैं। बताया गया है कि ट्रंप ने हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बातचीत में ट्रंप और जेलेंस्की ही नहीं, बल्कि एलन मस्क भी शामिल थे। 
विज्ञापन


अमेरिका के एक्सियोस पोर्टल की न्यूज रिपोर्ट की मानें तो यूक्रेन के मुद्दे पर दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। पहली यह कि एलन मस्क ने वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की है और दूसरी यह कि इस बातचीत के बाद जेलेंस्की संघर्ष को लेकर कुछ बातों पर समझाने के बाद राजी हुए हैं। इससे ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में एलन मस्क की अहमियत सामने आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप, मस्क और जेलेंस्की के बीच फोन पर करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। जेलेंस्की की तरफ से बधाई मिलने के बाद ट्रंप ने उन्हें कहा कि वह यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेंगे। हालांकि, इस पर उन्होंने ज्यादा खुलासा नहीं किया।

जेलेंस्की को मस्क ने क्या भरोसा दिया?
बताया गया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति से बातचीत के दौरान एलन मस्क ने उन्हें भरोसा दिया कि वह स्टारलिंक सैटेलाइट्स के जरिए यूक्रेन की मदद करना जारी रखेंगे। 2022 में रूसी हमले के बाद से ही एलन मस्क का स्टारलिंक सिस्टम यूक्रेन को रूस के खिलाफ जंग में काफी मदद कर रहा है। खासकर यूक्रेनी सेना को रूस की गतिविधियों और खुफिया जानकारी जुटाने में काफी मदद मिल रही है। इसके अलावा ड्रोन संपर्क, डाटा और वीडियो फुटेज जुटाने में भी यूक्रेन काफी आगे रहा है। स्टारलिंक सिस्टम की वजह से यूक्रेन मोबाइल नेटवर्क तबाह होने के बावजूद संचार के मामले में कमजोर नहीं पड़ा।


बातचीत के बाद जेलेंस्की ने एक्स पर किया था पोस्ट
मस्क और ट्रंप से बातचीत के बाद जेलेंस्की ने एक्स पर बुधवार को एक पोस्ट भी किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- "राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बेहतरीन बातचीत हुई और मैंने उन्हें ऐतिहासिक एकतरफा जीत पर बधाई दी। उनके जबरदस्त प्रचार अभियान ने यह नतीजा संभव किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed