फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Elect Donald Trump more names in Cabinet Robert F. Kennedy to hold Health Portfolio news updates

US: कौन हैं ट्रंप प्रशासन के अगले स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर, जानें उनके बारे में

Fri, 15 Nov 2024 07:45 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 15 Nov 2024 07:45 AM IST
सार

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि वह इस पद पर रॉबर्ट एफ. कैनेडी के नाम  का एलान कर रोमांचित महसूस कर रहे हैं। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा है कि वह चाहते हैं कि कैनेडी अमेरिका का हेल्थकेयर सिस्टम बदलने के लिए खुले तौर पर बेरोकटोक होकर काम करें। 

विज्ञापन
US President Elect Donald Trump more names in Cabinet Robert F. Kennedy to hold Health Portfolio news updates
डोनाल्ड ट्रंप के साथ रॉबर्ट एफ. कैनेडी। - फोटो : MAGA

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जनवरी में होने वाले शपथग्रहण से पहले अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस कड़ी में वे पहले ही अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) से लेकर रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री तक के नामों का एलान कर चुके हैं। अब उन्होंने अपने स्वास्थ्य मंत्री के लिए रॉबर्ट एफ. कैनेडी के नाम की घोषणा की है। चौंकाने वाली बात यह है कि कैनेडी को खुद वैक्सीन-विरोधी माना जाता है। दरअसल, कोरोनाकाल के दौरान रॉबर्ट कैनेडी को टीकों के विरोध में देखा गया था। इतना ही नहीं उन्हें कई मौकों पर साजिश से जुड़े सिद्धांतों को फैलाते भी देखा गया है।
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि वह इस पद पर रॉबर्ट एफ. कैनेडी के नाम  का एलान कर रोमांचित महसूस कर रहे हैं। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा है कि वह चाहते हैं कि कैनेडी अमेरिका का हेल्थकेयर सिस्टम बदलने के लिए खुले तौर पर बेरोकटोक होकर काम करें। 
विज्ञापन


कौन हैं रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर?
रॉबर्ट एफ. कैनेडी अमेरिका के लोकप्रिय राजनीतिक परिवार का हिस्सा हैं और उन्हें आरएफके जूनियर के नामसे भी पहचाना जाता है। कैनेडी इस साल अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतरने का भी एलान किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन देने का एलान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशे से एक वकील और पर्यावरण मामलों के कार्यकर्ता आरएफके का जन्म 1954 में हुआ था। वह अमेरिका अटॉर्नी जनरल और सीनेटर रॉबर्ट एफ. कैनेडी के बेटे हैं। उनके चाचा जॉन एफ. कैनेडी अमेरिका के राष्ट्रपति भी रहे हैं। कैनेडी ने अपना ग्रैजुएशन आर्ट्स में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से 1976 में पूरा कर लिया। इसके बाद उन्होंने 1981 में वर्जीनिया स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरिस डॉक्टर डिग्री हासिल की। उनकी कानून की पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में भी चली और बाद में 1987 में उन्होंने पेस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से मास्टर्स डिग्री हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed