फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Elect Donald Trump announces Big Tech Critic Brendan Carr as US FCC head news and upates

कौन हैं ब्रैंडन कार?: ट्रंप इन्हें सौंपेंगे अमेरिकी संचार एजेंसी का नेतृत्व, बड़ी टेक कंपनियों के हैं विरोधी

Mon, 18 Nov 2024 10:13 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 18 Nov 2024 10:13 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने इस पद के लिए ब्रैंडन कार के नाम का एलान करते हुए कहा कि वह अमेरिकियों की आजादी को दबाने वाले नियामकों के खिलाफ लड़ चुके हैं और वह अमेरिका के रोजगार प्रदाताओं को परेशान करने वाले नियामकों के नियमों को खत्म करने का काम करेंगे। 

विज्ञापन
US President Elect Donald Trump announces Big Tech Critic Brendan Carr as US FCC head news and upates
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कैबिनेट में शामिल किया ब्रैंडन कार का नाम। - फोटो : USFCC/ANI

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कैबिनेट के लिए कई नए नामों का एलान किा है। अब इस लिस्ट में ब्रैंडन कार का नाम भी जुड़ गया है, जो कि एलन मस्क के करीबी बताए जाते हैं। ब्रैंडन कार को इसलिए भी जाना जाता है, क्योंकि वह बड़ी टेक कंपनियों के आलोचक रहे हैं। अब इस बीच ट्रंप ने एलान किया है कि ब्रैंडन अब अमेरिका के संघीय संचार आयोग (एफसीसी) का नेतृत्व करेंगे। अमेरिका में इस आयोग का काम भारत के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरह है।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने इस पद के लिए ब्रैंडन कार के नाम का एलान करते हुए कहा कि वह अमेरिकियों की आजादी को दबाने वाले नियामकों के खिलाफ लड़ चुके हैं और वह अमेरिका के रोजगार प्रदाताओं को परेशान करने वाले नियामकों के नियमों को खत्म करने का काम करेंगे। 
विज्ञापन


ट्रंप के इस एलान पर कार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एफसीसी प्रमुख की भूमिका मिलने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।  उन्होंने एक और पोस्ट में कहा कि हमें सेंसरशिप से जुड़े संगठनों को खत्म करना होगा और अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार को अमेरिकियों के लिए दोबारा लागू करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रैंडन कार लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े रहे हैं। वे एफसीसी में सबसे वरिष्ठ रिपब्लिकन नेता हैं। यह एजेंसी टेलीविजन, रेडियो के लिए लाइसेंस देने का काम करती है। साथ ही अमेरिका के होम इंटरनेट और अन्य संचार के माध्यमों के मुद्दे पर भी काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed