{"_id":"69961453138962a945088b72","slug":"us-president-donald-trump-warns-uk-not-to-lose-control-of-diego-garcia-island-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'डिएगो गार्सिया द्वीप पर नियंत्रण न खोएं', ट्रंप ने ब्रिटेन को किया आगाह; व्हाइट हाउस की ईरान पर दो टूक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'डिएगो गार्सिया द्वीप पर नियंत्रण न खोएं', ट्रंप ने ब्रिटेन को किया आगाह; व्हाइट हाउस की ईरान पर दो टूक
Thu, 19 Feb 2026 01:05 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन, डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन, डीसी।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:05 AM IST
सार
US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन को आगाह किया कि डिएगो गार्सिया द्वीप की 100 साल की लीज लेने से इस अहम द्वीप पर उनका नियंत्रण खतरे में पड़ सकता है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है तो अमेरिका को सुरक्षा कारणों से डिएगो गार्सिया और फेयरफोर्ड एयरफील्ड का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को कीर स्टार्मर को आगाह किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, देशों के मामलों में लंबे समय तक पट्टा (लीज) कोई अच्छा विकल्प नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से डिएगो गार्सिया द्वीप का जिक्र किया। यह द्वीप हिंद महासागर में रणनीतिक रूप से स्थित है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री स्टार्मर 100 साल की लीज में प्रवेश करके इस अहम द्वीप पर नियंत्रण खो सकते हैं। ट्रंप ने लिखा कि कुछ संस्थाओं के दावे पहले कभी ज्ञात नहीं थे। उनके अनुसार, ये दावे काल्पनिक हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है, तो अमेरिका को डिएगो गार्सिया और फेयरफोर्ड एयरफील्ड का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।
ट्रंप का कहना है कि यह कदम संभावित खतरनाक हमलों से ब्रिटेन और अन्य मित्र देशों की सुरक्षा के लिए जरूरी हो सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्रिटेन को अपने इस अहम द्वीप पर नियंत्रण नहीं खोना चाहिए। अमेरिका हमेशा ब्रिटेन के लिए लड़ने के लिए तैयार है। लेकिन ब्रिटेन को मजबूत बने रहना होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार: रिपोर्ट
व्हाइट हाउस ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, कल ट्रंप, डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में तीन बजे शांति बोर्ड की बैठक की मेजबानी करेंगे। इसमें गाजा को पांच अरब डॉलर देने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। सदस्य देशों ने गाजा में मानवीय और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए इसका वादा किया था। इसके अलावा, हजारों कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय बल और स्थानीय पुलिस में तैनात करने की प्रतिबद्धता भी जताई गई है, ताकि गाजा में सुरक्षा और शांति बनी रहे।
कैरोलिन लिविट ने कहा कि राष्ट्रपति बैठक की शुरुआत अपने वक्तव्य से करेंगे और वह औपचारिक रूप से बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में (गाजा में) सुरक्षा बनाए रखने के उपायों और सुरक्षा के माध्यम से समृद्धि हासिल करने पर चर्चा होगी। जब शांति बोर्ड के वित्तीय फैसले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसके निर्णय शांति बोर्ड की ओर से लिए जाएंगे, जिसमें अध्यक्ष राष्ट्रपति हैं। सभी सदस्य देश फंडिंग पर वोट करेंगे और इसके बाद बोर्ड के तहत तकनीकी स्तर पर कार्य होगा।

#WATCH | Washington DC | White House Press Secretary Karoline Leavitt says, "The President has been clear that with any country, diplomacy is his first option and Iran would be wise to make a deal with President Trump. He is talking to many people, including his national security… pic.twitter.com/tNf8DpJKtn
— ANI (@ANI) February 18, 2026
ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार: रिपोर्ट
व्हाइट हाउस ने क्या कहा?
- व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कूटनीति को हमेशा प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के लिए समझौता करना ही समझदारी होगी। राष्ट्रपति कई लोगों और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से इस पर चर्चा कर रहे हैं।
- लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को शांति बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
- उन्होंने बताया कि इस बैठक में 20 सदस्य देशों की ओर से गाजा के लिए पांच अरब डॉलर के अनुदान की घोषणा की जाएगी।
- प्रेस सचिव ने मीडिया से बताया कि शांति बोर्ड की बैठक में इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच गाजा में सुरक्षा बनाए रखने पर चर्चा होगी।
उन्होंने कहा, कल ट्रंप, डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में तीन बजे शांति बोर्ड की बैठक की मेजबानी करेंगे। इसमें गाजा को पांच अरब डॉलर देने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। सदस्य देशों ने गाजा में मानवीय और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए इसका वादा किया था। इसके अलावा, हजारों कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय बल और स्थानीय पुलिस में तैनात करने की प्रतिबद्धता भी जताई गई है, ताकि गाजा में सुरक्षा और शांति बनी रहे।
कैरोलिन लिविट ने कहा कि राष्ट्रपति बैठक की शुरुआत अपने वक्तव्य से करेंगे और वह औपचारिक रूप से बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में (गाजा में) सुरक्षा बनाए रखने के उपायों और सुरक्षा के माध्यम से समृद्धि हासिल करने पर चर्चा होगी। जब शांति बोर्ड के वित्तीय फैसले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसके निर्णय शांति बोर्ड की ओर से लिए जाएंगे, जिसमें अध्यक्ष राष्ट्रपति हैं। सभी सदस्य देश फंडिंग पर वोट करेंगे और इसके बाद बोर्ड के तहत तकनीकी स्तर पर कार्य होगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन