फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President donald Trump set to meet Chinese President Xi Jinping in South Korea, discuss Russia-Ukraine war

US-China: पुतिन से बैठक रद्द कर जिनपिंग से मुलाकात करेंगे ट्रंप, द. कोरिया में रूस-यूक्रेन युद्ध पर होगी बैठक

Thu, 23 Oct 2025 09:09 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 23 Oct 2025 09:09 AM IST
सार

US-China: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंंप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक रद्द करने के बाद अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं। ट्रंप औऱ जिनपिंग की यह बैठक दक्षिण कोरिया में होने वाली  है। 

विज्ञापन
US President donald Trump set to meet Chinese President Xi Jinping in South Korea, discuss Russia-Ukraine war
डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) अपने आगामी कूटनीतिक दौरे का एलान किया, जिसके तहत वे मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा करेंगे। ट्रंप इस दौरे पर दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक करने वाले हैं। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रस्तावित शिखर वार्ता रद्द कर दी है। उन्होंने कहा, मुझे यह सही नहीं लगा। ट्रंप ने कहा कि वे 'एक बेकार बैठक' नहीं करना चाहते थे। 

विज्ञापन


ट्रंप ने बताया क्यों पुतिन के साथ बैठक रद्द की
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अगले हफ्ते हम मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान जा रहे हैं। दक्षिण कोरिया में मेरी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी। हमारे बीच एक लंबी बैठक निर्धारित है। हमें उम्मीद है कि हम अपने कई सवालों, संदेहों और महत्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर काम कर पाएंगे। हमने राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक रद्द कर दी है। मुझे यह सही नहीं लगा। ऐसा लगा कि हम उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाएंगे जहां हमें पहुंचना चाहिए था, इसलिए मैंने इसे रद्द कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ASEAN: आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी, टला मलयेशिया दौरा; विदेश मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन शिखर सम्मेलन रद्द होने के बाद रूस ने यूक्रेन में ट्रंप की प्रस्तावित युद्धविराम योजना को अस्वीकार कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी आगामी बैठक को लेकर आशावादी हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अपनी बातचीत को आगे बढ़ा पाएंगे। उन्होंने कहा कि वे ऊर्जा और तेल से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, ताकि रूस पर शांति समझौते के लिए दबाव बनाया जा सके।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में नाटो महासचिव मार्क रुटे की मेजबानी के दौरान प्रेस से बातचीत में कहा, “संभवतः मैं इस मुद्दे पर बात करूंगा। वास्तव में मैं इस बात पर चर्चा करूंगा कि हम रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को कैसे समाप्त कर सकते हैं चाहे वह ऊर्जा, तेल या किसी और माध्यम से हो। मेरा मानना है कि (शी जिनपिंग) इस पर सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। मुझे लगता है कि वे भी इस युद्ध का अंत देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed