{"_id":"5fdccdb38ebc3e3d58675d01","slug":"us-president-donald-trump-says-moderna-vaccine-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ट्रंप ने कहा- मॉडर्ना की वैक्सीन को मिली अनुमति, जल्द शुरू होगा वितरण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: ट्रंप ने कहा- मॉडर्ना की वैक्सीन को मिली अनुमति, जल्द शुरू होगा वितरण
Fri, 18 Dec 2020 09:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 18 Dec 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने दूसरी कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। हालांकि, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अभी तक किसी दूसरी वैक्सीन को हरी झंडी नहीं दिखाई है। ट्रंप ने ट्वीट किया, 'मॉडर्ना वैक्सीन को अनुमति मिली। वितरण तुरंत शुरू होगा।'
विज्ञापन
Moderna vaccine overwhelmingly approved. Distribution to start immediately.
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) December 18, 2020
विज्ञापन
ट्रंप का यह बयान इसके एक दिन बाद आया है जब एफडीए के विशेषज्ञों ने कहा था कि उन्हें मॉडर्ना की वैक्सीन में कोई आपत्ति नहीं दिखी है। बता दें कि एफडीए ने अभी मॉडर्ना की वैक्सीन को अनुमति दी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि एक-दो दिन इस वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन
अभी फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन को मिली है मंजूरी
एफडीए से आधिकारिक रूप से मंजूरी मिल जाने के बाद मॉडर्ना की वैक्सीन ऐसी दूसरी वैक्सीन हो जाएगी, जिसे अमेरिका ने अनुमति दी है। अमेरिका ने अभी फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित की गई वैक्सीन को अनुमति दी है। बता दें कि अमेरिका पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।
उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने ली वैक्सीन, मॉडर्ना पर दिया संकेत
उधर, अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस, उनकी पत्नी केरन और सर्जन जनरल जर्मी एडम्स ने शुक्रवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की खुराक ली। इस दौरान पेंस ने भी मॉडर्ना की वैक्सीन को लेकर संकेत दिया। उन्होंने कहा, हमारे पास एक सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन है, संभवत: कुछ घंटों में ये संख्या दो हो जाएगी।
कोरोना टीकाकरण के लिए चल रहा है 'ऑपरेशन वॉर्प स्पीड'
उल्लेखनीय है कि ट्रंप प्रशासन ने कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए तेजी से टीके के विकास और इसके वितरण को लेकर ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ की शुरुआत की थी। देश के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत को पांच दिन होने के बावजूद ट्रंप ने खुद टीके की खुराक लेने के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।