China-Taiwan Conflict: क्या ताइवान मुद्दे पर US के सामने झुक गया ड्रैगन? ट्रंप बोले- मेरे रहते हमला नहीं...
अमेरिका और चीन के बीच ताइवान को लेकर जारी तनातनी के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके कार्यकाल में चीन ताइवान के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएगा। ट्रंप ने कहा कि शी जानते हैं, अगर उन्होंने ऐसा किया तो नतीजे गंभीर होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय ताइवान को लेकर चल रहे तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने दावा किया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जब तक वे पद पर हैं, चीन ताइवान के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएगा। ट्रंप ने यह बात सीबीएस के कार्यक्रम में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कही, जिसका एक हिस्सा रविवार को प्रसारित हुआ। उन्होंने बताया कि हाल ही में दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग से हुई मुलाकात में ताइवान का मुद्दा सीधे तौर पर नहीं उठा, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि चीन इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं करेगा।
ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग और उनके अधिकारी खुद कहते हैं कि ‘जब तक ट्रंप राष्ट्रपति हैं, हम ताइवान को लेकर कुछ नहीं करेंगे’, क्योंकि वे नतीजों को जानते हैं। बता दें कि अमेरिकी अधिकारियों को लंबे समय से आशंका है कि चीन ताइवान पर सैन्य हमला कर सकता है, क्योंकि बीजिंग उसे अपना हिस्सा मानता है।
ये भी पढ़ें:- US: कभी अल-शरा के सिर पर अमेरिका ने रखा था एक करोड़ डॉलर का इनाम, अब व्हाइट हाउस में ट्रंप करेंगे मेजबानी
ताइवान रिलेशंस एक्ट के बारे में जानिए
बता दें कि 1979 के ‘ताइवान रिलेशंस एक्ट’ के तहत अमेरिका पर ताइवान की रक्षा करने की सीधी जिम्मेदारी नहीं है, लेकिन यह तय किया गया है कि अमेरिका ताइवान को अपनी सुरक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराएगा और चीन को उसकी स्थिति एकतरफा बदलने से रोकेगा।
इसके साथ ही मामले में जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या चीन के हमले की स्थिति में अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा, तो उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया। ट्रंप ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो सबको पता चल जाएगा, और शी जिनपिंग भी इसका जवाब जानते हैं।
ये भी पढ़ें:- US: 'ध्यान भटकाने की चाल', ट्रंप के AI वीडियो पर ओबामा ने कहा- ये असली मुद्दों से लोगों को दूर करने की कोशिश
ताइवान को लेकर अमेरिका की नीति
गौरतलब है कि अमेरिका ने लंबे समय से ताइवान को लेकर 'रणनीतिक अस्पष्टता' की नीति अपनाई है, यानी यह खुलकर नहीं कहा जाता कि चीन के हमले की स्थिति में अमेरिका क्या करेगा। हालांकि दूसरी ओर चीन के दूतावास और व्हाइट हाउस की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह इंटरव्यू शुक्रवार को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में रिकॉर्ड किया गया था।