{"_id":"67adf3e1b7763abc530a0fe9","slug":"us-president-donald-trump-on-russia-ukraine-war-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- रूस और यूक्रेन से हुई सकारात्मक बातचीत, युद्ध खत्म होने की संभावना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- रूस और यूक्रेन से हुई सकारात्मक बातचीत, युद्ध खत्म होने की संभावना
Thu, 13 Feb 2025 07:00 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 13 Feb 2025 07:00 PM IST
सार
US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी रूस और यूक्रेन के सकारात्मक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने की अच्छी संभावना है। इससे पहले ट्रंप ने यह भी कहा था कि वह पुतिन से मिलकर शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी रूस और यूक्रेन के साथ बातचीत हुई है। उन्होंने इस युद्ध को बहुत खूनखराबे वाला कहा। ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर एक पोस्ट में कहा, कल रूस और यूक्रेन के साथ सकारात्मक बातचीत हुई। उस खतरनाक और खूनी युद्ध के खत्म होने की अच्छी संभावना है।
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है। यूक्रेनी वायु सेना ने बुधवार शाम जानकारी दी थी कि उसके ओडेसा और खार्किव क्षेत्रों में 185 ड्रोन से हमले किए गए, जिनमें से 85 को मार गिराया गया।
इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से एक घंटे से अधिक समय तक फोन पर बात की। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम शांति की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी बात की, लेकिन वे इस पर स्पष्ट नहीं थे कि क्या यूक्रेन, रूस के साथ अमेरिका की वार्ता में समान रूप से भागीदार होगा या नहीं।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है राष्ट्रपति पुतिन शांति चाहते हैं, राष्ट्रपति जेलेंस्की शांति चाहते हं और मैं भी शांति चाहता हूं। पुतिन के साथ बातचीत को लेकर उन्होंने कहा, लोगों को कभी नहीं पता था कि पुतिन के विचार क्या हैं, लेकिन मुझे यह कहने में पूरा भरोसा है कि वह भी इस युद्ध को समाप्त होते देखना चाहते हैं, तो यह अच्छा है। हम इस युद्ध को जल्द समाप्त करने की दिशा में काम करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह पुतिन से निजी रूप से मिलने की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं और सऊदी अरब में यह मुलाकात हो सकती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या यूक्रेन शांति प्रक्रिया में समान रूप से शामिल होगा, तो ट्रंप ने कहा, यह दिलचस्प सवाल है। मुझे लगता है कि उन्हें शांति बनानी होगी।