{"_id":"692631fd11ea8598db00ffe5","slug":"us-president-donald-trump-may-remove-kash-patel-from-post-of-fbi-director-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: काश पटेल को एफबीआई निदेशक पद से हटा सकते हैं ट्रंप, इनको मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: काश पटेल को एफबीआई निदेशक पद से हटा सकते हैं ट्रंप, इनको मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Wed, 26 Nov 2025 04:17 AM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: लव गौर
Updated Wed, 26 Nov 2025 04:17 AM IST
सार
Kash Patel: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काश पटेल को एफबीआई निदेशक पद से हटा सकते हैं। उनकी जगह एंड्रयू बेली को एफबीआई प्रमुख की जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के साथ काश पटेल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एफबीआई निदेशक काश पटेल को पद से हटाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। मामले से जुड़े तीन सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में पटेल को लेकर उत्पन्न नकारात्मक सुर्खियों ने व्हाइट हाउस की नाराजगी बढ़ाई है। उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई है।
सूत्रों ने बताया कि पटेल पर ब्यूरो के संसाधनों के दुरुपयोग को लेकर दबाव बढ़ गया है। उन पर गत दिनों अपनी गर्लफ्रेंड के लिए सुरक्षा व्यवस्था में एफबीआई के विशेष एजेंटों की तैनाती और सरकारी जेट के उपयोग जैसे आरोप शामिल हैं। इन विवादों ने प्रशासन में भी असहजता पैदा की है। इसी बीच ट्रंप प्रशासन शीर्ष एफबीआई अधिकारी एंड्रयू बेली को संभावित नए निदेशक के रूप में देख रहा है। बेली तार्किक विकल्प माने जा रहे हैं।
जानें कौन हैं काश पटेल?
काश पटेल ने 20 फरवरी, 2025 को एफबीआई के नौवें निदेशक का पद संभाला। न्यूयॉर्क के मूल निवासी काश पटेल ने 2002 में रिचमंड विश्वविद्यालय से आपराधिक न्याय और इतिहास में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के कश्यप उर्फ काश पटेल को संघीय जांच एजेंसी एफबीआई के नए निदेशक के रूप में नामित किया था। काश पटेल को डोनाल्ड ट्रंप का काफी करीबी माना जाता है और ट्रंप की जीत के बाद ही इस बात की चर्चा थी कि ट्रंप, काश पटेल को अहम जिम्मेदारी दे सकते हैं। और फिर हुआ भी कुछ ऐसा ही। काश पटेल अमेरिकी सरकार के भीतर डीप स्टेट को खत्म करने के मुखर समर्थक रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Russia Ukraine: युद्ध खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! पुतिन-जेलेंस्की से मिलने भेजे दूत; शांति फॉर्मूला फाइनल
गुजराती मूल के थे काश पटेल के माता-पिता
काश पटेल का जन्म न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में हुआ था, उनके माता-पिता गुजराती मूल के थे, जो पूर्वी अफ्रीका से अमेरिका में जाकर बसे थे। काश पटेल ने कानून की डिग्री हासिल की है और वे फ्लोरिडा राज्य के सार्वजनिक अभियोजक के रूप में काम कर चुके हैं। काश पटेल बाद में न्याय विभाग से जुड़ गए और वहां एक अभियोजक के रूप में काम किया। न्याय विभाग में काश पटेल हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के मामले देखते थे। ट्रंप सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान रूस मामले में एफबीआई जांच की जांच करने वाली रिपब्लिकन पार्टी की जांच का कश पटेल भी हिस्सा थे। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रिपब्लिकन पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने में भी कश पटेल की अहम भूमिका थी।