{"_id":"5ed2fe14b47a662f172a4f5c","slug":"us-president-donald-trump-is-postponing-the-g7-summit-to-september-said-wants-to-invite-countries-like-india-to-the-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप टालने जा रहे जी-7 सम्मेलन, कहा- पहले भारत को आमंत्रित करूंगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप टालने जा रहे जी-7 सम्मेलन, कहा- पहले भारत को आमंत्रित करूंगा
Sun, 31 May 2020 08:27 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 31 May 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह जी-7 सम्मेलन को फिलहाल सितंबर तक टालने जा रहे हैं। इससे पहले वह भारत, ऑस्ट्रेलिया, रूस और दक्षिण कोरिया को बैठक के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं। बता दें कि 46वां जी-7 शिखर सम्मेलन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 जून से 12 जून तक आयोजन प्रस्तावित था।
विज्ञापन
US President Donald Trump is postponing the G7 summit to September. He also says he wants to invite India, Australia, Russia, and South Korea to the meeting: US Media https://t.co/EDbjizijxu
— ANI (@ANI) May 31, 2020विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह जी-7 सम्मेलन को टाल रहे हैं और इससे इतर अन्य देशों को आमंत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि जी-7 सम्मेलन को आगामी सितंबर माह तक टालने जा रहा हूं। इसकी जगह मैं भारत, ऑस्ट्रेलिया, रूस और दक्षिण कोरिया को बैठक के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि जी-7 ठीक से यह दर्शाता है कि दुनिया में क्या चल रहा है। यह देशों का एक बहुत पुराना समूह है।’
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की सामरिक संचार निदेशक एलिसा एलेक्जेंड्रा फराह ने कहा कि यह हमारे पारंपरिक सहयोगियों को एक साथ ला रहा है ताकि चीन के भविष्य को लेकर बात की जा सके। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के कार्यालय ने शनिवार को कहा कि वे शिखर सम्मेलन में तब तक शामिल नहीं होंगी जब तक कि कोरोना वायरस का प्रसार खत्म नहीं हो जाता।
जी-7 दुनिया की सबसे बड़ी और संपन्न अर्थव्यवस्थाओं वाले सात देशों का मंच है। इसमें फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा शामिल हैं। इन देशों के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और मुद्रा के मुद्दों पर हर साल बैठक करते हैं।
इस साल जी-7 की अध्यक्षता अमेरिका के पास है। शिखर सम्मेलन के दौरान जी-7 अध्यक्ष आम तौर पर किसी एक या दो देशों के प्रमुख को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित करते हैं। पिछले साल फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था।