फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us president donald Trump hints revisiting US-Canada border demarcation says Report

Trump: कनाडा पर एक और बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप! दोनों देशों की सीमा का फिर से कर सकते हैं निर्धारण

Sun, 09 Mar 2025 09:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 09 Mar 2025 09:22 AM IST
सार

ट्रंप ने कहा है कि उन्हें ऐसा लगता है कि अमेरिका और कनाडा के बीच हुआ सीमा निर्धारण सही नहीं है और इसे फिर से निर्धारित करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
us president donald Trump hints revisiting US-Canada border demarcation says Report
Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने के बाद से कनाडा में चिंता और नाराजगी का माहौल है। अब ऐसा लगता है कि ट्रंप, कनाडा पर एक और बम फोड़ने वाले हैं। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वे कनाडा और अमेरिका की सीमा का फिर से निर्धारण का फैसला ले सकते हैं। ट्रंप ने कहा है कि उन्हें ऐसा लगता है कि अमेरिका और कनाडा के बीच हुआ सीमा निर्धारण सही नहीं है और इसे फिर से निर्धारित करने की जरूरत है।   
विज्ञापन


कनाडा के साथ जल संधि पर भी विचार की बात कही
दरअसल फरवरी में राष्ट्रपति ट्रंप और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बीच फोन पर बात हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बातचीत में ही ट्रंप ने दोनों देशों के बीच की सीमा संधि को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और इसे फिर से निर्धारित करने की मांग की। ट्रंप ने अमेरिका और कनाडा के बीच हुई जल संधि को लेकर भी नाखुशी जाहिर की। गौरतलब है कि अमेरिका और कनाडा के बीच साल 1908 में जलसंधि हुई थी, उस वक्त कनाडा, ब्रिटेन का हिस्सा था। अब ट्रंप दोनों देशों के बीच झीलों और नदियों के पानी के बंटवारे पर फिर से चर्चा करने की बात कर रहे हैं।  
विज्ञापन


कनाडा से इन मुद्दों पर नाराज हैं ट्रंप
ट्रंप कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात भी कर रहे हैं और कई बार कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को गवर्नर ट्रूडो कहकर संबोधित कर चुके हैं। इसे लेकर कनाडा में भारी नाराजगी है। ट्रंप ने कनाडा पर अमेरिका में फेंटानिल की तस्करी रोकने और अवैध अप्रवासियों की आवक रोकने में असफल रहने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में कई खामियां हैं। उन्होंने कनाडा पर अपने डेयरी उद्योग को संरक्षण देने, कनाडा में अमेरिकी बैंकों के कामकाज करने में होने वाली परेशानी का भी मुद्दा उठाया था। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी हाल ही में ट्रंप के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा फेंटानिल का जो बहाना दिया जा रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी और गलत है। उन्होंने कहा कि 'ट्रंप कनाडा की अर्थव्यवस्था को तबाह करना चाहते हैं ताकि कनाडा को अमेरिका के साथ मिलाना आसान हो जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed