फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump fires National Security Advisor John Bolton

अब डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन को किया बर्खास्त, बताई वजह

Tue, 10 Sep 2019 10:23 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Tue, 10 Sep 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump fires National Security Advisor John Bolton
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और अप्रत्याशित कदम उठाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन को बर्खास्त कर दिया है। ट्र्ंप ने ट्विटर पर ये जानकारी दी। उन्होंने जॉन को हटाने की वजह भी बताई।
विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने ट्वीट किया- मैंने जॉन बोल्टन को  पिछली रात बताया कि अब व्हाइट हाउस को उनकी सेवा की जरूरत नहीं है। मैं उनके कई सुझावों से असहमत रहा। इसलिए मैंने उन्हें इस्तीफा देने को कहा जो उन्होंने सुबह मुझे सौंप दिया। मैं जॉन को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद करता हूं। 

ट्रंप ने कहा, मैं अगले हफ्ते तक नए सुरक्षा सलाहकार के नाम का एलान कर दूंगा। 

वहीं, जॉन बोल्टन ने भी तुरंत ट्वीट कर बताया कि मैंने पिछली रात इस्तीफा देने की पेशकश की थी और राष्ट्रपति ट्र्ंप ने कहा कि कल बात करते हैं। 

 

 
बोल्टन ट्रंप प्रशासन में तीसरे सुरक्षा सलाहकार थे और ठीक उसी तर्ज पर हटा दिए गए जिस तरह उनसे पहले के एनएसए बर्खास्त कर दिए गए। बोल्टन को भी सेना, राष्ट्रीय सुरक्षा का कोई अनुभव नहीं था।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed