{"_id":"5f0a5b0d2d20244f5e7544f7","slug":"us-president-donald-trump-dons-mask-in-a-first-time-as-america-covid19-death-toll-surpasses-1-36-lakh-coronavirus-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप ने पहली बार पहना मास्क, कहा- इसे पहनना अच्छा है..","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप ने पहली बार पहना मास्क, कहा- इसे पहनना अच्छा है..
Sun, 12 Jul 2020 06:06 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 12 Jul 2020 06:06 AM IST
विज्ञापन
मास्क पहने हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
कोरोनोवायरस महामारी शुरू होने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मास्क पहने नजर आए। हालांकि इससे पहले वह मास्क पहनने से इनकार करते रहे हैं। बता दें कि अमेरिका में शनिवार को कोरोना के रिकॉर्ड 70 हजार मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में अभी तक कोरोना की वजह से एक लाख 36 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है। ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप का सार्वजनिक तौर पर मास्क पहने दिखाना अमेरिका की जनता के लिए काफी अहम संदेश की तरह है।
विज्ञापन