फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us president donald trump criticized supreme court decision over tariffs

US: राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया टैरिफ, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना की

Sat, 21 Feb 2026 09:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Feb 2026 09:59 PM IST
सार

US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना की और इसे 'बेहद खराब' बताया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से देशों पर टैरिफ 10 बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का आदेश दिया और इसे कानूनी रूप से परखा हुआ कदम बताया।

विज्ञापन
us president donald trump criticized supreme court decision over tariffs
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में टैरिफ से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस फैसले को 'बेहद खराब तरीके से लिखा गया' और यह अमेरिका के हितों के खिलाफ है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि कई महीनों के विचार-विमर्श के बाद वह तुरंत प्रभाव से दुनियाभर के देशों पर लगाए गए 10 फीसदी टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर रहे हैं। उनके अनुसार कई देश दशकों से अमेरिका से फायदा उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका अब यह कदम पूरी तरह कानूनी और परखा हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान', अमेरिका से तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले महीनों में उनका प्रशासन नए और कानूनी रूप से उचित टैरिफ तय करेगा और लागू करेगा। ट्रंप ने दावा किया कि यह कदम 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' की प्रक्रिया को पहले से भी ज्यादा मजबूत करेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed