फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump campaign says that they are withdrawing lawsuit in Michigan

अमेरिका: ट्रंप की टीम ने कहा- मिशिगन में ले रहे हैं मुकदमा वापस

Fri, 20 Nov 2020 12:58 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 20 Nov 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump campaign says that they are withdrawing lawsuit in Michigan
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

अमेरिकी जनता के द्वारा चुने गए राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच चली लंबी चुनावी लड़ाई अब अंतिम दौर में हैं। अमेरिका के राज्य मिशिगन में जो बाइडन की जीत हुई थी, इसे लेकर ट्रंप टीम ने मतगणना को लेकर मुकदमा कर दिया था। लेकिन अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टीम मिशिगन में मुकदमा वापस ले रही है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


बाइडन को रोकने के प्रयास में ट्रंप ने मत प्रमाणन पर साधा निशाना
अदालत में मामला कहीं जाता नहीं देख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन के निर्वाचन को पलटने के प्रयास के तहत अब मतों को प्रमाणित करने वाले चुनाव बोर्डों पर अपना ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है। ट्रंप और उनके सहयोगी मतगणना को लेकर अनिश्चित संदेह को खत्म नही होने देना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह जंग उन राज्यों पर केंद्रित है जो परिणाम के लिहाज से महत्वपूर्ण थे और जिन्होंने बाइडन की जीत पर मुहर लगाई।

मिशिगन में दो रिपब्लिकन निर्वाचन अधिकारियों ने राज्य की सबसे बड़ी काउंटी में शुरू में गड़बड़ी के कोई साक्ष्य नहीं मिलने के बावजूद नतीजों को प्रमाणित करने से इनकार कर दिया, बाद में अपने कदम पीछे खींचते हुए प्रमाणन की कार्रवाई पूरी की और बुधवार को एक बार फिर अपना रुख बदलते हुए कहा कि वे प्रमाणन के खिलाफ हैं। 


एरिजोना में, एक ग्रामीण काउंटी में अधिकारी मतों के मिलान में रुकावट डाल रहे हैं। इसके बावजूद मिशिगन के वायने काउंटी में मंगलवार और बुधवार को जो हुआ वह इस बात का संकेत है कि तीन नवंबर को हुए चुनावों की पुष्टि की प्रक्रिया में काम कर रहे राष्ट्र की राह में अड़चने खड़ी की जा सकती हैं।

केंटकी विश्वविद्याल में लॉ के प्रोफेसर जोशुआ डगलस ने कहा कि यह लोकतंत्र का अंत होगा जैसा कि हम जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed