फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US President Biden gifted special T-Shirt to Narendra Modi with pm quote The future is AI-America and India

Modi-Biden: राष्ट्रपति बाइडन ने पीएम मोदी को गिफ्ट की खास टी-शर्ट, लिखी है प्रधानमंत्री के 'मन' की यह बात

Sat, 24 Jun 2023 10:54 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 24 Jun 2023 10:54 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए अमेरिका और इंडिया को एआई के रूप में संदर्भित किया था और कहा था कि भविष्य एआई का है और एक एआई, अमेरिका-इंडिया भी है।
 

विज्ञापन
US President Biden gifted special T-Shirt to Narendra Modi with pm quote The future is AI-America and India
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को सौंपी टीशर्ट। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय-अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक में राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक विशेष टी-शर्ट गिफ्ट की, जिस पर लिखा है- The Future is AI यानी 'एआई भविष्य है'। साथ ही इसके नीचे अंग्रेजी में अमेरिका और इंडिया लिखा है। जब राष्ट्रपति बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टी-शर्ट गिफ्ट की, उस समय माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, एप्पल के सीईओ टिम कुक और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थी। सभी ने तालियां बजाकर पीएम मोदी का अभिनंदन किया।

विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने ट्विटर पर गिफ्ट की तस्वीर साझा की और लिखा, 'भविष्य एआई का है, चाहे वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो या अमेरिका-भारत!' प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि जब हम एक साथ मिलकर काम करते हैं तो हमारे राष्ट्र मजबूत होते हैं। साथ ही पूरी दुनिया को फायदा पहुंचता है।


बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिका और इंडिया को एआई के रूप में संदर्भित किया था और कहा था कि भविष्य एआई का है और एक एआई, अमेरिका-इंडिया भी है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती को प्रगाढ़ करना हमारी प्रतिबद्धता है। पिछले कुछ वर्षों में, एआई - आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में काफी प्रगति हुई है। साथ ही, दूसरे एआई- अमेरिका और इंडिया में और भी महत्वपूर्ण विकास हुए हैं। इस तरह पीएम मोदी ने अमेरिका और भारत के बीच तकनीकी सहयोग को प्रदर्शित करने के लिए एक नया संक्षिप्त नाम संदर्भित किया।

एरिक गार्सेटी ने कहा- एआई का ही भविष्य है
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने पीएम मोदी की यूएस यात्रा पर कहा कि मुझे लगता है कि एआई ही भविष्य है- अमेरिका और भारत। हमने इतिहास में अन्य देशों की तुलना में अधिक कार्य किए हैं। यह एक असाधारण यात्रा थी। अब हम अपने पूरे इतिहास की सबसे गहरी और व्यापक मित्रता में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed