फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Polls: If Kamala Harris wins relations with India will become stronger Ramesh Kapoor exclusive interview

US Polls: 'कमला जीतीं तो भारत से रिश्ते और मजबूत होंगे', पढ़ें डेमोक्रेट उम्मीदवार के सहयोगियों से खास बातचीत

Wed, 06 Nov 2024 08:21 AM IST
Pranay Upadhyay प्रणय उपाध्याय
Updated Wed, 06 Nov 2024 08:21 AM IST
सार

अमर उजाला ने बात की रमेश कपूर से। रमेश कपूर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के सहयोगी हैं और उनके चुनावी अभियान में फंड रेजिंग भी कर चुके हैं। वे वाशिंगटन पहुंचे हैं और कमला हैरिस की वॉच पार्टी में भाग लेने वाले हैं।

विज्ञापन
US Polls: If Kamala Harris wins relations with India will become stronger Ramesh Kapoor exclusive interview
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार 5 नवंबर को वोटिंग हुई है। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस के बीच मुख्य मुकाबला है। कई राज्यों में मतदान खत्म होने के बाद ही मतगणना शुरू हो गई है और नतीजे भी आने लगे हैं। इस बीच उपराष्ट्रपति कमला हैरिस वाशिंगटन डीसी पहुंच चुकी हैं। उनकी चुनाव वॉच पार्टी वॉशिंगटन डीसी की हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में हो रही है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में ही मतदान किया और मतगणना की दौरान नतीजे भी वहीं देखेंगे। बड़ी संख्या में ट्रंप समर्थक भी फ्लोरिडा पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


इन सब के बीच अमर उजाला ने बात की रमेश कपूर से। रमेश कपूर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के सहयोगी हैं और उनके चुनावी अभियान में फंड रेजिंग भी कर चुके हैं। वे वाशिंगटन पहुंचे हैं और कमला हैरिस की वॉच पार्टी में भाग लेने वाले हैं। उनका कहना है कि कमला जीतीं तो अमेरिका के भारत के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। कमला को 80 प्रतिशत हिंदू और 20 प्रतिशत क्रिश्चियन हैं। कमला भारतीय मूल की हैं और उनकी परवरिश में भारतीय मां का प्रभाव साफ दिखाई देता है।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका एक महिला राष्ट्रपति के लिए तैयार है? इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल। पिछली बार हिलेरी क्लिंटन इसके बहुत करीब आई थीं। इसलिए उन्होंने इस भ्रम को पहले ही तोड़ दिया है। अब कमला हैरिस बिंदु से शुरुआत कर रही हैं, जहां हिलेरी ने छोड़ा था। तो देश तैयार है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अमेरिका की महिलाएं वास्तव में इसके लिए तैयार हैं। फिर युवा आते हैं, जो इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा निश्चित रूप से अश्वेत समुदाय भी उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब अप्रवासी भी उनके साथ हैं। मेरा मतलब है कि यह अप्रवासियों का एक बड़ा देश है। उनकी मां भारतीय अमेरिकी थी। आप जानते हैं कि उनकी मां एक हिंदू थीं। तो आपके पास हिंदुओं के एक वर्ग का भी समर्थन है।  मैं हाल ही में मिशिगन में था और वहां 38 मंदिर हैं। इसलिए मैं इन मंदिरों के सभी ट्रस्टियों से बात कर सका। निश्चित रूप से मैं किसी भी भारतीय अमेरिकी समुदाय से कमला हैरिस को सबसे लंबे समय से जानता हूं। आप जानते हैं कि जब वह सीनेट के लिए लड़ी, तो मैंने अपने घर में एक फंड रेजिंग का कार्यक्रम किया, क्योंकि वह मेरा डीएनए है।

उन्होंने कहा कि कमला हैरिस भारतीय अमेरिकी हैं और यही बात मुझे उत्साहित करती है। फिर वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं। मैं बाइडन को भी जानता हूं। मैं बाइडन को 1995 से जानता हूं। मैंने 2005 में परमाणु समझौते के दौरान भी उनके साथ था। वे विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष थे। मुझे अमेरिका-भारत संबंधों के कारण उनकी जरूरत थी। वे हमेशा भारत समर्थक बाइडन थे।

जब उनसे पूछा गया कि कमला हैरिस अगर जीतीं तो अमेरिका की राष्ट्रपति के तौर पर कैसी होंगी? इस पर उन्होंने कहा कि यही बात भारतीय प्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। वे इसे कैसे देखते करते हैं। हमने उनका समर्थन किया है। बाइडन का भारत के साथ दीर्घकालिक संबंध था। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां थे, तो उन्होंने भारत के बारे में बहुत भावनात्मक रूप से बात की। जब मैंने कमला हैरिस के लिए पहली बार फंड रेजिंग का काम किया तो मैंने कमला हैरिस को बताया कि 4 मिलियन भारतीय अमेरिकी आपको अपना मानते हैं। इस पर उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन जब मैंने बताया कि भारत के 1.2 बिलियन लोग भी आपको अपना मानते हैं। इस पर वह खुशी से उछल पड़ीं। तभी मुझे पता चल गया कि वे भारत के पक्ष में ही रहेंगी। बेशक एक राष्ट्रपति के रूप में उन्हें इसे संतुलित करना होगा, लेकिन रिश्ते तो मजबूत ही होंगे। ये संयुक्त राज्य अमेरिका और इस्राइल से भी बेहतर होंगे।

जब उनसे पूछा गया कि लोगों के मन में एक धारणा है कि ट्रंप भारत के लिए ज्यादा सही रहेंगे। कमला हैरिस के मुकाबले ट्रंप भारत के लिए ज्यादा बेहतर होंगे। इस पर उन्होंने कहा कि जैसे मैंने आपको एक घटना बताई। दूसरी घटना यह है कि हमने पहली बार दिवाली का कार्यक्रम किया और यह एक शानदार दिवाली कार्यक्रम था। उन्होंने चूड़ियां पहन रखी थीं। मैंने उसके बाद बोस्टन में उनसे मुलाकात की, क्योंकि जब भी वे बोस्टन आती थीं, लोग फोन करते थे और मुझे उनसे अलग-अलग मुद्दों पर बात करने के लिए बोलते थे। तो मैंने उनसे कहा कि यह अब तक किया गया सबसे अच्छा दिवाली कार्यक्रम था। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने इसकी हर योजना बनाई थी। उन्होंने इसे दूसरों को नहीं सौंपा।


कमला हैरिस प्रचार टीम का अहम हिस्सा अजय का बड़ा दावा
कमला हैरिस प्रचार टीम का अहम हिस्सा अजय जैन भूटोरिया ने भी अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि कमला का पलड़ा भारी है। अमेरिका को पहली महिला राष्ट्रपति और वो भी भारतीय मूल की मिलने जा रही है। उनके शपथ ग्रहण पर बड़ा कार्यक्रम होगा। करीब एक हजार ढोल नगाड़े के साथ हम पहुंचेंगे। अजय भूटोरिया, पेंसिल्वेनिया में कमला के साथ प्रचार करने के बाद वाशिंगटन पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed