फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Politician Alexandria Ocasio-Cortez Slammed Over Christmas Wish About Israel-Hamas War

US: हमास-इस्राइल युद्ध को लेकर क्रिसमस पोस्ट अमेरिकी सांसद कोर्टेज को पड़ा भारी, लोगों ने बताया यहूदी विरोधी

Tue, 26 Dec 2023 10:59 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Dec 2023 10:59 AM IST
सार

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोर्टेज ने गाजा पट्टी में हुए हमले की एक तस्वीर साझा की, जिसमें मलबे में दबा एक बच्चा दिखा। साथ ही उन्होंने लिखा की वह गाजा और  कब्जे वाले क्षेत्रों में निर्दोषों की शांति और सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हैं।
 

विज्ञापन
US Politician Alexandria Ocasio-Cortez Slammed Over Christmas Wish About Israel-Hamas War
Alexandria Ocasio-Cortez - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग की वजह से इस बार गाजा में क्रिसमस नहीं मनाया गया। इसी को लेकर, अमेरिका की एक सांसद अलेक्जेंड्रिया ओकासियो कोर्टेज ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की, जिसके बाद उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा। दरअसल, कोर्टेज ने स्टोरी पर लिखा था कि यीशु मसीह के जन्मस्थान के रूप में माने जाने वाला फलस्तीन आज इस्राइल के खतरनाक हमलों का सामना कर रहा है। 

विज्ञापन


क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोर्टेज ने गाजा पट्टी में हुए हमले की एक तस्वीर साझा की, जिसमें मलबे में दबा एक बच्चा दिखा। साथ ही उन्होंने लिखा की वह गाजा और  कब्जे वाले क्षेत्रों में निर्दोषों की शांति और सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हैं।
विज्ञापन


आज मासूमों का नरसंहार हो रहा
उन्होंने आगे कहा कि मसीह का जन्म फलस्तीन में हुआ था, जहां आज मासूमों का नरसंहार हो रहा है। वह एक ऐसे क्रूर प्रशासन का निशाना बने थे, जो आम लोगों को मार रही थी। मैरी और जोसेफ को हिंसा की वजह से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था और मिस्र में शरणार्थी बन कर रहना पड़ा। उसके बाद वो एक नवजात शिशु के साथ एक दिन घर वापस लौटने की आस करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेथलेहम पर कब्जा कर रही
उन्होंने कहा कि आज हजारों साल बाद दक्षिणपंथी ताकतें हिंसक रूप से बेथलेहम पर कब्जा कर रही हैं, जो फलस्तीन के इतिहास को सामने ला रहा है। बेथलेहम में ईसाई समुदाय ने अपनी सुरक्षा और सम्मान के डर से इस साल के क्रिसमस की पूर्व संध्या समारोह को रद्द कर दिया। हालांकि, फिर भी हिंसा वाली जगह पर पवित्र बच्चे पैदा हो रहे हैं। किसी भी पहचान और किसी भी स्थान से पैदा होने वाला हर बच्चा पवित्र है। विशेष रूप से गाजा के बच्चे।



उन्होंने कहा कि यह त्योहार असहाय लोगों के साथ खड़े होने के बारे में है। क्रिसमस और ईसा मसीह की पूरी कहानी गरीबों और शक्तिहीन, शरणार्थियों, आप्रवासियों, बहिष्कृत और गलत समझे जाने वाले लोगों के साथ बिना किसी अपवाद के खड़े होने के बारे में है।

सांसद अलेक्जेंड्रिया ओकासियो कोर्टेज ने पृथ्वी पर शांति की उम्मीद जताते हुए कहा कि आज की छुट्टी एक परिवार की अनमोल पवित्रता का सम्मान करने के बारे में है। अगर आज फिर से इतिहास को दोहराया जाए तो यहूदी फलस्तीनी होंगे।

कोर्टेज की काफी आलोचना हो रही
डेमोक्रेटिक नेता का पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। उनकी काफी आलोचना हो रही है। एक यूजर का कहना है कि वह बिल्कुल बेकार हैं। वहीं एक अन्य ने कहा, 'लोग क्रिसमस का आनंद लें और इसके बारे में सामाजिक न्याय को राजनीतिक बनाना बंद कर दें। मुझे बहुत खुशी है कि मैंने क्रिसमस पर खूब मस्ती की और इस बकवास में शामिल होने में अपना समय बर्बाद नहीं किया। यह बहुत मूर्खतापूर्ण है।


एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया।' एक अन्य ने कहा कि कि कोर्टेज यहूदी विरोधी है, लेकिन लोगों ने इस पर विश्वास करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed