फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Plane crash in Southern California, two killed; 100 workers working inside the warehouse injured

US: दक्षिणी कैलिफोर्निया में विमान हादसा, दो की मौत, 100 से ज्यादा घायल; गोदाम के अंदर काम कर रहे थे कर्मचारी

Fri, 03 Jan 2025 08:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 03 Jan 2025 08:36 AM IST
सार

विमान हादसा कैलिफोर्निया में फुलर्टन हवाई अड्डे के पास हुआ। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, उसकी सत्यता की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
US: Plane crash in Southern California, two killed; 100 workers working inside the warehouse injured
विमान हादसा - फोटो : X/Video Grab

विस्तार

अमेरिका में एक और बड़ा हादसा हुआ है। यहां दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक विमान हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। अब तक 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, विमान एक बड़े वेयरहाउस (गोदाम) की छत पर जा गिरा। दुर्घटना में 100 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन


विमान हादसा कैलिफोर्निया में फुलर्टन हवाई अड्डे के पास हुआ। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, उसकी सत्यता की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से गोदाम की छत पर यह विमान गिरा। इसके बाद गोदाम से धुएं का गुबार सा उठ रहा है। हादसे के दौरान गोदाम में कई लोग मौजूद थे। फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed