फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Pentagon says chinese Spy Balloon didnt collect intelligence as it flew over Montana and sensitive sites ne

US: 'चीन के जिस जासूसी गुब्बारे को मार गिराया, उसने नहीं इकट्ठा की थी कोई खुफिया जानकारी', अमेरिका का खुलासा

Fri, 30 Jun 2023 08:43 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 30 Jun 2023 08:43 AM IST
सार

बीती 28 जनवरी को अमेरिका के राज्य अलास्का से एक जासूसी गुब्बारा अमेरिका के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह अमेरिका के कई राज्यों से होकर गुजरा। इस दौरान उसने अमेरिका के कई संवेदनशील सैन्य ठिकानों के ऊपर से भी उड़ान भरी थी। अमेरिका ने इसे 4 फरवरी को मार गिराया था।

विज्ञापन
US Pentagon says chinese Spy Balloon didnt collect intelligence as it flew over Montana and sensitive sites ne
अमेरिका के प्रहार के बाद चीनी जासूसी गुब्बारा समुद्र में गिरा - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका और चीन के बीच इसी साल फरवरी में एक जासूसी गुब्बारे को लेकर जबरदस्त तनाव पैदा हो गया था। दरअसल, अमेरिकी राज्य मोंटाना के आसमान में चीन के एक गुब्बारे को देखा गया था। चीन ने इसे आखिर तक मौसम की जानकारी इकट्ठा करने वाला मार्ग से भटका हुआ गुब्बारा करार दिया था। हालांकि, अमेरिकी वायुसेना ने इसे मार गिराया था। अब अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने खुलासा किया है कि जिस चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया गया, उसने कोई भी खुफिया जानकारी इकट्ठा नहीं की थी। 
विज्ञापन


पेंटागन ने स्पष्ट तौर पर यह नहीं बताया है कि चीन का यह गुब्बारा जासूसी के लिए था भी या नहीं। हालांकि, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने बताया कि न तो इस गुब्बारे ने कोई संवेदनशील डेटा इकट्ठा किया और न ही उसे चीन को भेजा। उन्होंने कहा, "हमें पता है कि इस गुब्बारे में खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमता थी। लेकिन यह हमारा विश्लेषण है कि इस गुब्बारे ने अमेरिका के आसमान से गुजरते हुए कोई संवेदनशील डेटा नहीं जुटाया।" राइडर ने कहा कि गुब्बारे के खिलाफ सख्त कदम उठाकर पेंटागन ने पहले ही ऐसी किसी कोशिश को रोक दिया था। 
विज्ञापन


China Spy Balloon: ब्रिटिश मीडिया ने चीन को किया बेनकाब, चीनी जासूसी गुब्बारे के नए सबूत किए पेश
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका-चीन के थे अलग-अलग दावे
चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने की घटना के बाद बीते कुछ महीनों से अमेरिका और चीन के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था। बीती 28 जनवरी को अमेरिका के राज्य अलास्का से एक जासूसी गुब्बारा अमेरिका के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह अमेरिका के कई राज्यों से होकर गुजरा। इस दौरान उसने अमेरिका के कई संवेदनशील सैन्य ठिकानों के ऊपर से भी उड़ान भरी। जिसमें मोंटाना का सैन्य बेस भी शामिल है, जहां अमेरिका के परमाणु हथियार तैनात हैं। 


अमेरिकी सेना के अनुसार, गुब्बारे का आकार तीन बसों के बराबर था। 4 फरवरी को इस गुब्बारे को अमेरिका ने निशाना बनाकर अटलांटिक समुद्र में गिरा दिया था, जहां से उसके अवशेष बरामद कर लिए गए थे। गुब्बारे के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उसपर सिग्नल लगे हुए थे, जो खुफिया जानकारी इकट्ठे करने के काम आता है। विमान में कई एंटिना थे, जिससे भूमि की पहचान की जा सकती थी। 

फिर शक के घेरे में चीन: अमेरिका में दिखा तीन बस के आकार का चीनी गुब्बारा, ड्रैगन ने मानी गलती

दोनों देशों के बीच उभरा था तनाव
हालांकि, अमेरिका के आरोपों पर चीन ने कहा था कि वह एक नागरिक हवाई जहाज था, जिसका इस्तेमाल मौसम की जांच के लिए किया जाता है। चीनी गुब्बारे के कारण अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपनी चीन यात्रा भी स्थगित कर दी थी। तनाव बढ़ने के कारण कुछ दिनों पहले ब्लिंकन ने चीन का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed