फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Pastor ask everyone to stand up, but President Joe Biden remained seated, question raised about his health

US: पादरी ने सबको खड़े होने के लिए कहा, पर मंच पर ही बैठे रह गए राष्ट्रपति जो बाइडन, स्वास्थ्य पर फिर उठे सवाल

Mon, 08 Jul 2024 09:51 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 08 Jul 2024 09:51 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति के दावेदारी की रेस से जो बाइडेन को बाहर करने की मांग तेज हो गई है। इस बार फिर वे मंच पर बैठे ही रह गए, जबकि पादरी ने सभी को खड़ा होने के लिए कहा। 

विज्ञापन
US: Pastor ask everyone to stand up, but President Joe Biden remained seated, question raised about his health
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पेंसिल्वेनिया में एक अभियान में जब पादरी ने सभी को खड़ा होने के लिए कहा तो जो बिडेन लगभग 25 सेकेंड तक अचेत अवस्था में बैठे रहे। इस दिनों वैसे ही उनको अयोग्य बताकर राष्ट्रपति की दौड़ से बाहर निकालने की मांग भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति पद की बहस में जो बाइडन की डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद से ही उनके पद की रेस से बाहर होने की मांग उठने लगी। मंच पर वैसे पर तो जो बाइडेन अक्सर कुछ न कुछ गलतियां करते रहे हैं। कभी वे स्तब्ध रह गए, गलत भी बोले फिर एक जगह बस देखते ही रह गए। 
विज्ञापन


अब हाल ही में नॉर्थवेस्ट फिलाडेल्फिया में माउंट एरी चर्च ऑफ गॉड इन क्राइस्ट में बाइडेन का स्वागत किया गया। चर्च में उन्होंने भाषण दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अमेरिका को फिर से एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि मैं यह काम लंबे समय से कर रहा हूं। और अगर ईमानदारी से कहूं तो मैं अमेरिका के भविष्य का लेकर पहले कभी आशावादी नहीं रहा। अगर हम साथ मिलकर काम करें। हमें अमेरिका में सम्मान और उम्मीद वापस लानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अजीब घटना यह हुई कि जब फिलाडेल्फिया के एक चर्च में जो बाइडेन तब भी बैठे रहे जब पादरी ने सभी को खड़े होने के लिए कहा। लगभग 25 सेकेंड तक वे कुसी पर बैठे रहे।

वहीं पुरानी बहस के बाद उन्होंने कहा था कि उनका पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा मैं चुनाव लड रहा हूं मैं, डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार हूं, कोई भी मुझे बाहर नहीं धकेल रहा, मै नहीं जा रहा हूं।


सेवा के अयोग्य बताकर पीछे हटने की मांग
उनके वीडियो के कमेंट में कई यूजर ने अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं। एक यूजर ने कहा कि ये भी पता नहीं चल पा रहा है कि उन्हें खड़ा होना चाहिए या नहीं। उनके पास परमाणु कोड हैं? यहां तक कि एक डेमोक्रेट को भी यहां समस्या होगी। एक यूजर ने कहा कि उन्हें मनोभ्रंश और पक्षपात है। वह सेवा करने के लिए अयोग्य हैं।
एक यूजर ने लिखा कि वे पूरी तरह से खो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed