फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Ohio couple welcomes a baby boy from a nearly 31-year-old frozen embryo News In Hindi

अजब-गजब: 30 साल पहले फ्रीज किए गए भ्रूण से जन्मा स्वस्थ बच्चा; अमेरिका में मेडिकल साइंस ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Sat, 02 Aug 2025 04:51 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओहायो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओहायो Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 04:51 AM IST
सार

अमेरिका के ओहायो में एक अनोखा रिकॉर्ड बना, जब 30 साल से फ्रीज किए गए भ्रूण से एक स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ। लिंडसे और टिम पियर्स नाम के दंपती ने ‘एंब्रियो अडॉप्शन’ के जरिए यह भ्रूण गोद लिया, जो 1994 से फ्रीज था। 

विज्ञापन
US Ohio couple welcomes a baby boy from a nearly 31-year-old frozen embryo News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के ओहायो राज्य में एक बेहद खास बच्चे का जन्म हुआ है, जो करीब 30 साल से भी ज्यादा समय तक फ्रीज किए गए भ्रूण से विकसित हुआ है। यह अब तक का सबसे लंबे समय तक फ्रीज रखा गया भ्रूण है, जिससे किसी बच्चे ने जन्म लिया है। इस बच्चे के जन्म से एक अनोखा रिकॉर्ड बना है। यह बच्चा लिंडसे और टिम पियर्स नाम के दंपती को मिला है, जो कई वर्षों से संतान की इच्छा रखते थे लेकिन उन्हें संतान नहीं हो रही थी। उन्होंने ‘एंब्रियो अडॉप्शन’ यानी भ्रूण को गोद लेने का रास्ता अपनाया। उन्हें जो भ्रूण मिला, वह 1994 से फ्रीज करके रखा गया था। 

विज्ञापन


भ्रूण दान करने वाली मां की भावुक कहानी
बता दें कि इस भ्रूण को लिंडा आर्चर्ड नाम की महिला ने 30 साल पहले आईवीएफ के जरिए बनवाया था। उस समय उन्हें उम्मीद थी कि वे इन भ्रूणों से और बच्चे करेंगी, लेकिन बेटी के जन्म के बाद उनका तलाक हो गया और वे आगे परिवार नहीं बढ़ा सकीं। धीरे-धीरे साल बीतते गए और भ्रूण को लेकर उनका मन बेचैन रहने लगा। आखिरकार उन्होंने स्नोफ्लेक्स नाम की संस्था से संपर्क किया, जो ऐसे भ्रूण जरूरतमंद परिवारों को दिलवाने में मदद करती है। लिंडा चाहती थीं कि उनके भ्रूणों को एक अच्छा घर मिले और वे उस बच्चे की जिंदगी से जुड़ी भी रहें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- CBP: बंद होगी 58 साल पुरानी अमेरिकी पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग संस्था, ट्रंप प्रशासन की फंडिंग कटौती बनी बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


एक भ्रूण ने थामा जिंदगी का दामन
तीन भ्रूणों में से एक फ्रीजिंग से नहीं बच सका, जबकि दो भ्रूण लिंडसे के गर्भ में ट्रांसफर किए गए। उनमें से एक भ्रूण सफलतापूर्वक गर्भ में विकसित हुआ और शनिवार को एक स्वस्थ बेटे का जन्म हुआ। मामले में डॉक्टर जॉन डेविड गॉर्डन का कहना है कि यह अब तक का सबसे लंबी अवधि तक स्टोर किया गया भ्रूण है जिससे जीवित जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ चमत्कार नहीं, एक सोचने वाली बात भी है कि इतने लाखों भ्रूण लैब्स में क्यों रखे हैं और उनका क्या भविष्य है।


वर्षों से बच्चे की चाह रखने वाले दंपत्ती क्या बोले
वहीं इस खुशखबरी को लेकर लिंडसे और टिम ने कहा कि हम किसी रिकॉर्ड के लिए नहीं गए थे, बस हमें एक बच्चा चाहिए था। वहीं लिंडा आर्चर्ड का कहना है कि उन्हें बहुत सुकून है कि उनके ‘छोटे से जीवन’ को एक परिवार मिल गया। साथ ही भावुक अंदाज में उन्होंने आगे कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि वे मुझे उसकी तस्वीरें भेजेंगे और शायद एक दिन मिलूंगी भी। 

ये भी पढ़ें:- Montana Bar Shooting: अमेरिका के मोंटाना में बार में हुई गोलीबारी, चार की मौत; संदिग्ध की तलाश जारी

अमेरिका में बढ़ती एंब्रियो अडॉप्शन की दिलचस्पी
गौरतलब है कि रिपोर्ट के अनुसार आज अमेरिका में करीब 15 लाख भ्रूण फ्रीजर में पड़े हैं, जिनका भविष्य अनिश्चित है। वहीं, कुछ धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं मानती हैं कि ये भ्रूण भी जिंदगी के हकदार हैं और इन्हें दान देकर जरूरतमंदों को परिवार बनाने का मौका मिलना चाहिए। ऐसे में इस अनोखी घटना ने न केवल मेडिकल साइंस में इतिहास रच दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि जिंदगी किसी भी मोड़ पर नई शुरुआत कर सकती है, चाहे वह 30 साल से फ्रीजर में रखा एक छोटा सा जीवन क्यों न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed